लाइव न्यूज़ :

अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं इस सवाल पर एनसीपी प्रमुख ने चुप्पी साधी, कहा- मुझे पता है विस्तार में कौन शपथ लेगा

By भाषा | Updated: December 21, 2019 19:59 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रहस्यमय ढंग से कहा, ‘‘मैंने राउत का बयान पढ़ा है। लेकिन मैं अपनी पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पता है कि विस्तार में कौन शपथ लेगा।’’ राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के समक्ष दोहराया था कि उसे कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट विस्तार पर जल्द ही फैसला करेंगे।उन्होंने कहा, ‘‘हम एक गठबंधन सरकार चला रहे हैं और हमने प्रभारों का पहले ही आवंटन कर दिया है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उनके भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं।

पवार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट विस्तार पर जल्द ही फैसला करेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत के उस कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर कि अजित पवार शिवसेना..कांग्रेस..राकांपा सरकार में तब उपमुख्यमंत्री बनेंगे जब कैबिनेट का विस्तार होगा, राकांपा प्रमुख ने कोई स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने रहस्यमय ढंग से कहा, ‘‘मैंने राउत का बयान पढ़ा है। लेकिन मैं अपनी पार्टी का अध्यक्ष हूं, इसलिए मुझे पता है कि विस्तार में कौन शपथ लेगा।’’ राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के समक्ष दोहराया था कि उसे कथित सिंचाई घोटाले में अजित पवार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।

विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन को लेकर गतिरोध के बीच अजित पवार ने पिछले महीने भाजपा नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल होकर सभी को चौंका दिया था लेकिन वह सरकार मात्र 80 घंटे ही चल पायी थी। यह पूछे जाने पर कि क्या कैबिनेट विस्तार में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, शरद पवार ने ना में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक गठबंधन सरकार चला रहे हैं और हमने प्रभारों का पहले ही आवंटन कर दिया है। मुख्यमंत्री विधानसभा के शीतकालीन सत्र (शनिवार को समाप्त हुए) के बाद कैबिनेट विस्तार की घोषणा कर सकते हैं।’’

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा का सरकार बनाने के लिए साथ आना मतदाताओं के साथ धोखा है, पवार ने कहा कि सरकार मात्र 15 दिन पुरानी है और ऐसे समय में ऐसी आलोचना करना उचित नहीं होगा।

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें सरकार को काम करने देना चाहिए। जब (शिवसेना नेता) मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बने थे, विपक्ष के नेता के तौर पर मैंने उनसे कहा था कि हम सरकार की कम से कम एक वर्ष तक आलोचना नहीं करेंगे।’’ पवार ने यह भी पुष्टि की कि उन्होंने भाजपा के नाराज नेता एकनाथ खड़से से नागपुर में मुलाकात की थी लेकिन यह बताने से इनकार कर दिया कि बैठक में क्या बात हुई। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसउद्धव ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधीअजित पवारआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा