लाइव न्यूज़ :

17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्म दिवस, BJP मनाएगी सेवा सप्ताह, पार्टी ने अभियान को ‘स्वच्छ जीवन का यही आधार, साफ सफाई का करें व्यवहार’ का नाम दिया

By भाषा | Updated: September 12, 2019 17:49 IST

भाजपा महसचिव अरुण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निर्णय किया कि सेवा सप्ताह पूरे देश में (पार्टी के) कार्यकर्ता मनाएंगे। सेवा सप्ताह की शुरुआत 14 सितंबर से होगी जो 20 सितंबर तक चलेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष शाह 14 सितंबर को सुबह आठ बजे नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे।शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एम्स में फल वितरित करेंगे, मरीजों का हालचाल पूछेंगे और स्वच्छता अभियान चलायेंगे।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन करेगी जिसमें स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

भाजपा महसचिव अरुण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निर्णय किया कि सेवा सप्ताह पूरे देश में (पार्टी के) कार्यकर्ता मनाएंगे। सेवा सप्ताह की शुरुआत 14 सितंबर से होगी जो 20 सितंबर तक चलेगा।’’

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष शाह 14 सितंबर को सुबह आठ बजे नयी दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सेवा सप्ताह की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। शाह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एम्स में फल वितरित करेंगे, मरीजों का हालचाल पूछेंगे और स्वच्छता अभियान चलायेंगे।

पार्टी के सांसद, विधायक, पार्षद आदि अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ायेंगे। इसके तहत वे स्कूलों में कार्यक्रम करेंगे और एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक लगाने के बारे में लोगों को प्रेरित करेंगे। भाजपा ने इस उद्देश्य के लिये प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन किया है।

इस अभियान के लिये गठित समिति के संयोजक अविनाश राय खन्ना हैं। इसके सदस्यों में अर्जुन राम मेघवाल, सुनील देवधर आदि शामिल हैं। पार्टी ने इस अभियान को ‘स्वच्छ जीवन का यही आधार, साफ सफाई का करें व्यवहार’ का नाम दिया है। इसके तहत ‘शुद्ध पर्यावरण, जल संचय, जीवन का हो यही निश्चय’ का नारा दिया है।

भाजपा ने सेवा सप्ताह के तहत रक्त दान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैम्प लगाने तथा अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में सहायता कार्य चलाने का फैसला किया है। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री के सेवा कार्यो एवं सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया जायेगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा