लाइव न्यूज़ :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले ओम प्रकाश राजभर, विधानसभा उपचुनाव पर नजर, चर्चाओं का दौर गर्म

By भाषा | Updated: August 23, 2019 19:02 IST

प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में आधा घंटे तक मुलाकात हुई, इस मुलाकात में क्या बात हुई इसका पता नहीं चल सका है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आज दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे और सपा प्रमुख यादव से मुलाकात की।2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने चार विधानसभा सीटें जीती थी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।

प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में महत्तवपूर्ण मानी जा रही है। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में आधा घंटे तक मुलाकात हुई, इस मुलाकात में क्या बात हुई इसका पता नहीं चल सका है।

उप्र सरकार की योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आज दोपहर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे और सपा प्रमुख यादव से मुलाकात की। सपा के एक नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश की एक दर्जन से अधिक सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होने है, क्योंकि कई विधायक लोकसभा चुनाव जीत गये है। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव भी हैं। संभवत: इन्हीं मुददों पर दोनों नेताओं में बात हुई होगी।

उप्र में चार प्रतिशत के करीब राजभर समुदाय के लोग हैं और आजमगढ़, मऊ, घोसी, बलिया, सलेमपुर, जौनपुर, लालगंज, गाजीपुर तथा देवरिया सीटों पर राजभर समुदाय का अच्छा खासा प्रभाव है । पूर्वांचल में करीब 20 प्रतिशत इनकी आबादी है और पूर्वी उप्र में यादव बिरादरी के बाद सबसे ज्यादा राजनीतिक प्रभाव वाली बिरादरी राजभर समुदाय की ही है।

2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने चार विधानसभा सीटें जीती थी लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में यह अपना खाता खोलने में नाकाम साबित हुई थी । लोकसभा चुनाव समाप्त होने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया था क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी, जबकि उप्र सरकार में वह भाजपा के सहयोगी थे। 

टॅग्स :इंडियासमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा