लाइव न्यूज़ :

मुफ्त सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा, इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती हैः केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 24, 2020 12:40 IST

केजरीवाल ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान किया है। विपक्षी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘नि:शुल्क सेवाओं’’ की घोषणा करने को लेकर ‘आप’ नीत दिल्ली सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है आपको “कुछ” सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए।कुछ दिन पहले तो आपने कहा था कि एक भी कैमरा नहीं लगा।

सब्सिडी देने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का शिकार हो रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सीमित मात्रा में नि:शुल्क सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है क्योंकि इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती है जिससे मांग बढ़ती है।

केजरीवाल ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा और 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान किया है। विपक्षी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘‘नि:शुल्क सेवाओं’’ की घोषणा करने को लेकर ‘आप’ नीत दिल्ली सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सीमित मात्रा में मुफ्त सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती है जिससे मांग में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इसे इतनी सीमा तक किया जाना चाहिए कि कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाना पड़े और इससे बजट की कमी नहीं हो।’’

केजरीवाल ने भाजपा की आलोचना करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को सीसीटीवी, स्कूल और कच्ची कॉलोनियों के मुद्दों के आधार पर वोट मांगने के लिए बाध्य किया। दरअसल दिल्ली भाजपा ने एक ट्वीट किया था जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल से सवाल किया, ‘‘जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए। पंद्रह लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो।’’

इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे खुशी है आपको “कुछ” सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तो आपने कहा था कि एक भी कैमरा नहीं लगा। थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं? मुझे बेहद खुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली है जो यहां भाजपा को सीसीटीवी, स्कूल और कच्ची कॉलोनियों पर वोट मांगने पड़ रहे हैं।’’

दिल्ली भाजपा ने एक अन्य ट्वीट किया था, जिसमें शाह ने उनसे सवाल किया था, ‘‘केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में नि:शुल्क वाई-फाई कर दूंगा। मैं रास्ते में वाई-फाई ढूंढते हुए आया हूं। बैटरी खत्म हो गई मगर वाई-फाई नहीं मिला।’’ केजरीवाल ने इसके जवाब में कहा, ‘‘श्रीमान, हमने नि:शुल्क वाई-फाई के साथ साथ नि:शुल्क बैटरी चार्जिंग का भी इंतजाम कर दिया है। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा