लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: सात बार विधायक रहे बीजद नेता प्रदीप महारथी का निधन, हाल में कोरोना से हुए थे ठीक

By भाषा | Updated: October 4, 2020 12:19 IST

बीजू जनता दल के नेता और सात बार विधायक रहे प्रदीप महारथी का निधन हो गया है। उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजू जनता दल के विधायक प्रदीप महारथी का निधन, अस्पताल में थे भर्तीहाल में कोरोना से ठीक होकर लौटे थे घर, तबीयत खराब होने के बाद फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक प्रदीप महारथी (Pradeep Maharathy) का रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 65 वर्ष के थे।

पुरी जिले के पिपिली से सात बार के विधायक महारथी के परिवार में पत्नी प्रतिभा, बेटे रुद्र प्रताप और बेटी पल्लवी हैं। महारथी 14 सितंबर को कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए थे। उन्हें स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बाद में उनकी हालत गंभीर हो जाने के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार से वेंटिलेटर पर थे।

Pradeep Maharathy: छात्र नेता के तौर पर शुरू किया करियर

महारथी ने पुरी के एससीएस कॉलेज के एक छात्र नेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह 1985 में जनता दल में शामिल हो गए और पिपिली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए। उन्हें आपातकाल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया था। महारथी ने बाद में भी पिपिली से कई बार चुनाव जीता।

वह 2000 में बीजद में शामिल हो गये। उन्हें 2011 में नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में शामिल किया गया और उन्होंने कृषि, मत्स्य पालन, पंचायती राज और पेयजल विभागों का कार्यभार संभाला। कृषि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ओडिशा को लगातार चार वर्षों तक कृषि कर्मण पुरस्कार मिला।

Pradeep Maharathy: सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महारथी के निधन पर गहरा दु: ख व्यक्त किया और उन्हें बीजद का ‘निष्ठावान’ नेता और बीजू पटनायक का पुराना सहयोगी बताया। पटनायक ने शोक संदेश में कहा, "वह लोगों के सच्चे नेता थे। मैं शोक संतप्त परिवार और पिपिली के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने कहा कि महारथी के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी और राज्य के कई मंत्रियों ने महारथी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने कहा, "महारथी एक लोकप्रिय नेता और सक्षम विधायक थे। उनके असामयिक निधन से राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है।"

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा