लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आठवीं बार बने बीजद अध्यक्ष, कहा- BJD जीतने या हारने के इरादे से चुनाव नहीं लड़ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 17:11 IST

73 वर्षीय नवीन पटनायक 26 दिसंबर, 1997 को पार्टी की स्थापना के बाद से इस पद पर बने हुए हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) को भारी बहुमत से जीत दिलाई थी और वह लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

Open in App
ठळक मुद्देपटनायक ने कहा, ‘‘बीजद जीतने या हारने के इरादे से चुनाव नहीं लड़ता। यह जनता के प्रेम और स्नेह को जीतने और ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए लड़ता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बुधवार को लगातार आठवीं बार राज्य में सत्तारूढ़ बीजद के अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी पी के देब ने पटनायक के फिर से चयन की घोषणा की।

73 वर्षीय नवीन पटनायक 26 दिसंबर, 1997 को पार्टी की स्थापना के बाद से इस पद पर बने हुए हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) को भारी बहुमत से जीत दिलाई थी और वह लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।

पार्टी अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक रूप से चयन के बाद पटनायक ने कहा, ‘‘बीजद जीतने या हारने के इरादे से चुनाव नहीं लड़ता। यह जनता के प्रेम और स्नेह को जीतने और ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए लड़ता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राज्य के 4.5 करोड़ लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं।’’

बीजद का संगठनात्मक चुनाव अलग-अलग चरण में आयोजित किया गया और बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित राज्य परिषद की बैठक के बाद चुनाव के परिणाम की घोषणा की गई। परिषद के 355 सदस्यों में से 80 का निर्वाचन प्रदेश कार्यकारी सदस्यों के तौर पर हुआ।

21 फरवरी को पार्टी ने 33 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की थी। पटनायक ने 23 फरवरी को बीजद के शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा था। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र नेता थे। बीजद के संविधान के अनुसार पार्टी में हर तीन साल में संगठनात्मक चुनाव होते हैं।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा