ओडिशा उपचुनाव नतीजा: BJP से आगे निकली BJD की रीतारानी, कांग्रेस पिछड़ी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 28, 2018 03:42 PM2018-02-28T15:42:08+5:302018-02-28T16:25:22+5:30

उपचुनाव मे बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। पार्टी की ओर से महिला उम्मीदवार रीता रानी साहू ने लगभग 50 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है।

Odisha Bye-Election 2018: BJD wins Bijepur By Huge Margin Wins Against BJP, Congress | ओडिशा उपचुनाव नतीजा: BJP से आगे निकली BJD की रीतारानी, कांग्रेस पिछड़ी

ओडिशा उपचुनाव नतीजा: BJP से आगे निकली BJD की रीतारानी, कांग्रेस पिछड़ी

भुवनेश्वर, 28 फरवरी: ओडिशा के बीजेपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज हुई। इसमें बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। पार्टी की ओर से महिला उम्मीदवार रीता रानी साहू ने लगभग 50 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि 20वें चरण की मतगणना तक बीजेडी आगे चल रही थी। इसके साथ ही पार्टी को करीब एक लाख वोट मिले थे, वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 18वें चरण की मतगणना के बाद बीजद प्रत्याशी रीता साहू को 93,283 मत मिले थे जबकि भाजपा उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही को 55,014 मत मिले थे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश उपचुनाव Live Updates: कोलारस और मुंगावली सीटों पर कांग्रेस को बढ़त, मतगणना जारी

कांग्रेस उम्मीदवार प्रणय साहू को मात्र 7,914 वोट मिले। इस सीट से इससे पहले कांग्रेस के सुबल साहू विधायक थे। उनके निधन के कारण यहां उप चुनाव हुआ। सुबल साहू की विधवा रीता साहू ने बीजद के टिकट पर उप चुनाव लड़ा और उनके जीतने के पूरे आसार हैं। इसके परिणाम बीजद, भाजपा और कांग्रेस तीनों के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसे 2019 के आम चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा के अशोक पाणिग्रही साल 2000 में बीजेपुर विधानसभा सीट जीत चुके हैं। 24 फरवरी को बिजेपुर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था, जिसमें 72 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि साल 2014 में यहां पर 81.86 फीसद मतदान हुआ था। बीजेपुर सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक सुबल साहू की बीते साल मौत हो जाने के कारण हुआ है। साहू की पत्नी रीता को इस बार बीजेडी ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने अशोक पणिग्रही और कांग्रेस ने प्रणय साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Web Title: Odisha Bye-Election 2018: BJD wins Bijepur By Huge Margin Wins Against BJP, Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे