लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर हूं ही नहीं, पाबंदी का सवाल कहां उठता है: भाजपा विधायक राजा सिंह

By भाषा | Updated: September 3, 2020 17:41 IST

घृणा भाषणों को लेकर अपनी नीति के लिए पिछले कुछ दिनों से आलोचनाओं से घिरी फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विधायक राजा सिंह को हिंसा तथा नफरत को बढ़ावा देने वाली सामग्री के संबंध में उसकी नीति का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजा सिंह ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इसलिए अप्रैल 2019 से मैं फेसबुक पर ही नहीं हूं, इसलिए मुझे प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है। एक अलग वीडियो संदेश में भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भाजपा तथा मोदी के खिलाफ ‘झूठे’ बयान देते हैं।

हैदराबाद: घृणा वाली सामग्री को लेकर बृहस्पतिवार को फेसबुक द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के बाद तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने दावा किया कि एक साल से उनका फेसबुक पर कोई खाता नहीं है और लगता है कि यह सोशल मीडिया कंपनी कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है। राजा सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ झूठे बयान देने का आरोप लगाया।

तेलंगाना से भाजपा के इकलौते विधायक सिंह ने दावा किया कि अप्रैल 2019 से उनका कोई फेसबुक एकाउंट नहीं है और फेसबुक ने हाल ही में जिन पेज को प्रतिबंधित किया है, हो सकता है उन्हें उनके फॉलोवरों ने बनाया हो।

घृणा भाषणों को लेकर अपनी नीति के लिए पिछले कुछ दिनों से आलोचनाओं से घिरी फेसबुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राजा सिंह को हिंसा तथा नफरत को बढ़ावा देने वाली सामग्री के संबंध में उसकी नीति का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधित कर दिया है।

इस पर सिंह ने पूछा है कि क्या फेसबुक कांग्रेस पार्टी के दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हैदराबाद पुलिस के साइबर अपराध विभाग को आठ अक्टूबर, 2018 को पत्र लिखा था कि उनका आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है।

उन्होंने एक नया पेज शुरू किया जिसे अप्रैल 2019 में हटा दिया गया। सिंह ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘इसलिए अप्रैल 2019 से मैं फेसबुक पर ही नहीं हूं, इसलिए मुझे प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है। क्या फेसबुक कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है।’’

एक अलग वीडियो संदेश में भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भाजपा तथा मोदी के खिलाफ ‘झूठे’ बयान देते हैं। उन्होंने मांग की कि पूरी पड़ताल के बाद फेसबुक से कांग्रेस और एआईएमआईएम पार्टियों के खाते हटा दिये जाने चाहिए।

सिंह ने बताया कि उन्होंने फेसबुक को पत्र लिखकर उनका खाता खोलने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी नियमों का पालन किया जाएगा।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)फेसबुकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा