लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा-ये सिर्फ दो लोगों की सरकार है 

By भाषा | Updated: September 5, 2018 00:09 IST

वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है।’’ 

Open in App

अहमदाबाद, 05 सितंबर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि (अटल बिहारी) वाजपेयी के जमाने से उलट नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार सिर्फ दो लोगों की सरकार है। वाजपेयी कैबिनेट में वित्त और विदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे सिन्हा ने पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में यह कहा।

वाजपेयी और मोदी सरकार के बीच फर्क पूछने पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सबसे बड़ा अंतर है कि मेरे वक्त में एक टीम थी। टीम साथ मिलकर काम करती थी। आज कोई टीम नहीं है।’’ 

पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर इशारा करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘अगर कोई टीम है भी तो उसमें सिर्फ दो लोग हैं।’’ भाजपा की सदस्यता से हाल ही में इस्तीफा देने वाले 79 वर्षीय नेता हाल के वर्षों में मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते रहे हैं।

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सिन्हा ने आरोप लगाया कि केन्द्र को जनता की परवाह नहीं है। सिन्हा के साथ पटेल से मिलने पहुंचे भाजपा के नाराज सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी मोदी पर चुटकी ली।

यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी का विकास मॉडल 2019 में जनता को लुभाने में असफल रहेगा, उन्होंने कहा, ‘‘वह मॉडल असफल हो चुका है... उन्हें कोई अतिरिक्त समय नहीं मिलने वाला है।’’  

टॅग्स :यशवंत सिन्हाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा