लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक की विवादित टिप्पणी, कहा- मुस्लिम विक्रेताओं से नहीं खरीदनी चाहिए सब्जियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 28, 2020 08:23 IST

बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने कहा, 'एक बात का ध्यान रखें, मैं सभी से खुलकर कह रहा हूं, किसी को भी मुसलमानों से सब्जियां नहीं खरीदनी चाहिए।' जब तिवारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बरहज नगर पालिका के कार्यालय का दौरा किया था, जहां कई सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक ने मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जियां नहीं खरीदने के लिए कहा है।सुरेश तिवारी ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लोगों से कही है।

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जियां नहीं खरीदने के लिए कहा है। यह बात बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी ने कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लोगों से कही है। जिले के बरहज निर्वाचन क्षेत्र के विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश तिवारी ने कहा, 'एक बात का ध्यान रखें, मैं सभी से खुलकर कह रहा हूं, किसी को भी मुसलमानों से सब्जियां नहीं खरीदनी चाहिए।' जब तिवारी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बरहज नगर पालिका के कार्यालय का दौरा किया था, जहां कई सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, 'ऐसी शिकायतें सुनने में आई थीं कि कोरोनो वायरस फैलाने के प्रयास से एक समुदाय के लोग लार से सब्जियों को दूषित करने के बाद बेच रहे हैं, मैंने लोगों को सलाह दी कि वे उनसे सब्जियां न खरीदें... स्थिति सामान्य होने के बाद फिर तय करें कि उन्हें क्या करना चाहिए?'

विधायक सुरेश तिवारी ने दावा किया कि उन्होंने केवल अपनी राय दी थी और लोगों को यह तय करना था कि क्या वे इसका पालन करना चाहते हैं। तिवारी ने पिछले महीने दिल्ली में तबलीगी जमात का हवाला देते हुए कहा कि हर कोई यह देख सकता है कि जमात के सदस्यों ने देश में क्या किया है।

प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले पर संज्ञान लेगी और तिवारी से इस बारे में सवाल करेगी कि उन्होंने किस परिस्थिति में टिप्पणी की है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा