लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री, NDA सरकार ने बिहार के लोगों के लिए काफी काम किया है: देवेंद्र फड़नवीस

By अनुराग आनंद | Updated: September 25, 2020 16:19 IST

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता NDA को बहुमत दिलाएगी, नीतीश कुमार जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ मिलकर बिहार सरकार ने काफी अच्छा काम किया है।देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि बिहार के लोगों को मोदी जी पर भरोसा है।कंगना रनौत को लेकर भी देवेंद्र फड़नवीस ने साफ किया कि उनको भाजपा में शामिल करने को लेकर कोई तैयारी नहीं हो रही है।

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सरकार व विपक्ष चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है। इस भाजपा नेता व बिहार चुनाव के बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। 

उन्होंने कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ मिलकर बिहार सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। बिहार सरकार ने बिहार के लोगों के लिए काफी काम किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि COVID के दौरान दुनिया में पहली बार इस महामारी से लड़ते हुए किसी सरकार लोगों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बिहार के लोगों को मोदी जी पर भरोसा है, नीतीश कुमार जी के तहत भी सरकार है और सुशील मोदी जी ने लोगों के लिए काम किया है। मुझे विश्वास है कि लोग एनडीए को फिर से चुनेंगे।

 

कंगना रनौत BJP में शामिल होंगी?, पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने दिया ये जवाब-

पिछले कुछ समय से अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत समेत अन्य मामले में एक के बाद एक ट्वीट कर शिवसेना सरकार पर हमलावर है, इसे देखते हुए लोगों के दिमाग में एक सवाल आता है कि क्या कंगना रनौत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में खुद कंगना ने पिछले दिनों कहा था कि मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रही हूं। 

अब इस मामले में लोकमत से बात करते हुए खुद भाजपा नेता व पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने भी कहा है कि कंगना के भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी कोई बात नहीं हो रही है। इस मामले को उद्धव ठाकरे सरकार ने बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया है। कंगना कोई राष्ट्रीय नेता नहीं है लेकिन महाराष्ट्र सरकार कंगना को भाजपा से जोड़ कर मामले को बढ़ा रही है।

विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ये कहा-

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता NDA को बहुमत दिलाएगी, नीतीश कुमार जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके दो कारण बहुत साफ हैं, एक तो जदयू, BJP की सरकार ने LJP के साथ मिलकर जो काम किया और इसके साथ नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बिहार के लिए जो काम हुआ।

बता दें कि बिहार में विधान सभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव शुरू है। कुल तीन चरणों में चुनाव संपन्न होना है। 10 नवंबर को बिहार का ताज किसके माथे सजेगा इसका फैसला होना है। यही वजह है कि चुनावी तारीखों के ऐलान होते ही सभी दलों के नेता मैदान में उतर गए हैं। 

टॅग्स :बिहारदेवेंद्र फड़नवीसरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा