लाइव न्यूज़ :

ईजेडसी की बैठक, सीएम नीतीश ने गृह मंत्री अमित शाह से बिहार के लिए मांगा विशेष दर्जा, 2005 से मांग रहे हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 13:42 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को उसका ‘हक’ मिलना चाहिए जिससे वह तेज गति से प्रगति कर सके और कुल मिलाकर देश के विकास में बेहतर योगदान करे। कुमार ने 2005 में जब पहली बार प्रदेश की सत्ता संभाली थी वह तबसे राज्य के लिये विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य के कम विकसित राज्यों में से एक है और विकास के कई मानकों पर राष्ट्रीय औसत से कम है।कुमार ने पूर्वी क्षेत्र में अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान के लिये एक तंत्र विकसित करने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भुवनेश्वर में हुई पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक में बिहार के लिये विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की।

उन्होंने कहा कि बिहार को उसका ‘हक’ मिलना चाहिए जिससे वह तेज गति से प्रगति कर सके और कुल मिलाकर देश के विकास में बेहतर योगदान करे। कुमार ने 2005 में जब पहली बार प्रदेश की सत्ता संभाली थी वह तबसे राज्य के लिये विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं।

बिहार राज्य के कम विकसित राज्यों में से एक है और विकास के कई मानकों पर राष्ट्रीय औसत से कम है। ईजेडसी में अपने संबोधन में कुमार ने पूर्वी क्षेत्र में अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान के लिये एक तंत्र विकसित करने का भी आह्वान किया। इन राज्यों में समान सांस्कृतिक विरासत है और ये एक जैसी समस्याओं का ही सामना भी करते हैं।

बिहार में अप्रैल 2016 से प्रभावी मद्य निषेध के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में पड़ोसी प्रदेशों झारखंड और पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही शराब पर चिंता व्यक्त की और उन राज्य सरकारों से इस पर प्रभावी लगाम लगाने का अनुरोध किया।

टॅग्स :बिहारअमित शाहनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा