लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश कुमार सरकार को लग सकता है झटका, समर्थन वापस ले सकती है लोजपा

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:45 IST

लोजपा ने कहा है कि सिंह ने पासवान के एक ट्वीट को लेकर निशाना साधा था जिसमें लोजपा अध्यक्ष ने कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार समेत अनेक मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने पर मोदी की तारीफ की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा बिहार में नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। यह जानकारी लोजपा के सूत्रों ने शुक्रवार को दी।

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार में नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। यह जानकारी लोजपा के सूत्रों ने शुक्रवार को दी। इससे पहले पार्टी ने जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया था। सूत्रों ने बताया कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी और अन्य मुद्दों के साथ इस विषय पर भी चर्चा की थी। 

उन्होंने कहा कि पासवान ने शनिवार को इस मुद्दे पर पार्टी के पटना कार्यालय में लोजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। ललन सिंह ने हाल ही में पासवान पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कालिदास की तरह पेड़ की उसी डाल को काट रहे हैं, जिस पर वह बैठे हैं। 

लोजपा ने कहा है कि सिंह ने पासवान के एक ट्वीट को लेकर निशाना साधा था जिसमें लोजपा अध्यक्ष ने कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार समेत अनेक मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने पर मोदी की तारीफ की थी। 

लोजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘ललन सिंह ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। हम नीतीश कुमार सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकते हैं।’’ बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में लोजपा के दो विधायक हैं। लोजपा समर्थन वापस ले लेती है तो भी इस समय बिहार सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह पूरा घटनाक्रम राज्य में भाजपा के दोनों सहयोगी दलों के बीच बढ़ती दरार को जरूर दर्शाता है। 

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा