लाइव न्यूज़ :

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू, सोनिया और प्रियंका गांधी से मिले, रोडमैप साझा की

By भाषा | Updated: February 27, 2020 14:01 IST

मुलाकात के बाद सिद्धू ने एक बयान जारी कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान तथा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने कांग्रेस की दोनों शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने मुद्दे रखे।पार्टी के भीतर पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मतभेद एवं नाराजगी की अटकलों के बीच राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने कांग्रेस की दोनों शीर्ष नेताओं के समक्ष अपने मुद्दे रखे जिस पर उन्हें पार्टी के भीतर पूरा मान-सम्मान दिए जाने का भरोसा दिया गया। मुलाकात के बाद सिद्धू ने एक बयान जारी कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान तथा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के समक्ष रखा है।’’ दरअसल, सिद्धू के पिछले कई महीनों से अमरिंदर के साथ मतभेद और नारागजी की अटकलें हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीअमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा