लाइव न्यूज़ :

Punjab ki khabar: कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की नई पारी, यूट्यूब चैनल शुरू किया, जानिए क्या है नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 14:40 IST

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने चैनल का नाम ‘जीतेगा पंजाब’’ रखा और ‘‘एक जैसी विचारधारा के लोगों’’ को चर्चाओं, साक्षात्कारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के लोगों के साथ विचारों को साझा करने के लिए यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल आज ला रहे हैं।यह पंजाब को पुनरुद्धार तथा पुनजार्गरण की ओर प्रेरित करने वाला मंच है।

अमृतसरः कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने इसे पंजाब का ‘‘पुनरुद्धार तथा पुनजार्गरण’’ करने वाला मंच बताया।

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने चैनल का नाम ‘जीतेगा पंजाब’’ रखा और ‘‘एक जैसी विचारधारा के लोगों’’ को चर्चाओं, साक्षात्कारों और विचारों के आदान-प्रदान के लिए आमंत्रित किया। सिद्धू के कार्यालय द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘सिद्धू आसान/समझने योग्य तरीके से पंजाब के लोगों के साथ विचारों को साझा करने के लिए यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल आज ला रहे हैं...यह पंजाब को पुनरुद्धार तथा पुनजार्गरण की ओर प्रेरित करने वाला मंच है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘नौ महीने तक चिंतन करने और खुद में नई ऊर्जा लाने के बाद संसद के चार बार के सदस्य और अमृतसर पूर्व से विधायक पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहेंगे और एक कल्याणकारी राज्य के रूप में पंजाब के पुनरुत्थान के लिए ठोस रूपरेखा तैयार करने का प्रयास करते रहेंगे।’’

इसमें कहा गया है कि यह चैनल बाबा नानक द्वारा दिखाए वैश्विक भाईचारे, सहिष्णुता, प्यार और शांति के रास्ते से प्रेरित है। सिद्धू पिछले साल जुलाई में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद से खबरों से दूर थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ तनाव की खबरों के बाद इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाबनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा