लाइव न्यूज़ :

सुब्रमण्यम स्वामी को मिला राहुल-सोनिया पर घोटाला साबित करने वाला 'गुमनाम लिफाफा'

By स्वाति सिंह | Updated: January 20, 2018 20:08 IST

नेशनल हेराल्ड केस में सुब्रमण्यम स्वामी ने आयकर विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में अहम सुनवाई 17 मार्च को होगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े नेशनल हेराल्ड के बहुचर्चित मामले में शनिवार को बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट को आयकर विभाग के दस्तावेज सौंप दिए हैं। साथ ही उनका यह भी कहना है कि इन दस्तावेजों से नेशनल हेराल्ड में घोटाला साबित हो जाएगा। स्वामी ने कहा कि इस ऑर्डर कॉपी से ये साबित होता है कि 2 हजार करोड़ की संपत्ति पाने के लिए सारी साजिश रची गई थी। स्वामी की मानें तो लगभग 105 पन्नों की इस आर्डर कॉपी में  नेशनल हेराल्ड मामले में की गई धोखाधड़ी का उल्लेख किया गया है। 

स्वामी ट्वीट ने शुक्रवार को करके बताया था, ' मैं सुबह जब अखबार उठाने बाहर निकला तो मुझे एक गुमनाम लिफाफा मिला। इस लिफाफे में आयकर विभाग के आदेश की कापी थी। उन्होंने शनिवार को यह कापी ही अदालत को सौंपी दी। अदालत ने दस्तावेजों के सीलबंद लिफाफे में रखने के आदेश देकर 17 मार्च को सुनवाई करने को कहा है।

बता दें कि कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की दायर की हुई इस याचिका में कई खामियां बताई। साथ ही कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था।  

गौरतलब है कि इस मामले में सोनिया और राहुल के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे तथा सैम पित्रोदा के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीराहुल गाँधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा