लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का आरोप- 'पीएम मोदी ने पड़ोसी देशों के साथ दशकों से बनाए रिश्तों को खराब कर दिया'

By विनीत कुमार | Updated: September 23, 2020 11:27 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मौजूदा सरकार ने कांग्रेस द्वारा दशकों से बनाए गए कई पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को खराब कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी का आरोप- मोदी सरकार ने पड़ोसियों के साथ देश के रिश्ते को खराब कियाराहुल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने दशकों की कोशिश में ये रिश्ते बनाए थे जो मौजूदा सरकार ने बर्बाद किए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस बार राहुल ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर हमला किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ उन रिश्तों को खराब कर दिया है जो दशकों से कांग्रेस पार्टी ने बनाए थे। राहुल ने ट्वीट किया बिना किसी दोस्त के पड़ोस में रहना बेहद खतरनाक होता है।

राहुल ने बांग्लादेश के भारत के साथ खराब रिश्तों और उसके चीन के करीब जाने संबंधी एक न्यूज वेबसाइट के हेडलाइन के साथ ट्वीट किया, 'मिस्टर मोदी ने कांग्रेस द्वारा दशकों से बनाए रिश्तों को खराब कर दिया है। पड़ोस में बिना दोस्त के रहना खतरनाक होता है।'

इससे पहले राहुल गांधी ने कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर भी कल प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किसानों को जड़ से साफ करके कुछ पूंजीपतियों का विकास करने का प्रयास हो रहा है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि 2014 में मोदी जी का चुनावी वादा किसानों को स्वामीनाथन आयोग वाला एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) दिलाने का था। 2015 में मोदी सरकार ने अदालत में कहा कि उनसे ये न हो पाएगा। 2020 में ‘काले क़ानून’ लाए गए। 

साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उस टिप्पणी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला, जिसमें मंत्री ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के पीछे लोगों के 'गैर जिम्मेदाराना व्यवहार' को वजह बताया था। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का 'अंधा अहंकार' देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन खुद के 'कुशासन' को नहीं। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा