लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में निकाय चुनावः 504 सीट के साथ कांग्रेस आगे, भाजपा 410 के साथ दूसरे नंबर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 14:29 IST

राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी 2081 वार्ड में 7942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2832 महिलाएं व 5109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को करवाया जाएगा। 

राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षदों के चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और शुरुआती परिणामों में विजयी पार्षदों की संख्या के लिहाज से सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा से आगे निकलती दिख रही है।

किस नगर निकाय में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा इसका फैसला पूरे परिणाम सामने आने के बाद ही होगा। राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध दोपहर 12 बजे तक के परिणाम के अनुसार कुल मिलाकर कांग्रेस के 504, भाजपा के 410, बसपा के 12 व माकपा के दो प्रत्याशी अब तक जीत दर्ज कर चुके हैं।

इसमें रोचक यह भी है कि 204 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत चुके हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और शाम तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुरुआती परिणामों को उम्मीदों के अनुरूप बताया है।

उन्होंने संवाददताओं से कहा, ‘‘उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आते दिख रहे है...यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उसी रूप में जनता ने मैंडेट दिया है।’ गहलोत ने कहा, ‘‘मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इन 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

बाकी 2081 वार्ड में 7942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2832 महिलाएं व 5109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को करवाया जाएगा। 

टॅग्स :इंडियाराजस्थानअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा