लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगमः भाजपा का कब्जा, अनामिका, जय प्रकाश और निर्मल जैन एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के नए मेयर, जानिए उपमहापौर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2020 21:24 IST

शायद यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हो रहा है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बीजेपी पार्षदों का बहुमत है। 

Open in App
ठळक मुद्देशायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ।हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं।अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है।

नई दिल्लीःभाजपा पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन बुधवार को निर्विरोध क्रमश: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के महापौर निर्वाचित हुए।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने महापौर के निर्वाचन का परिणाम घोषित कर दिया गया, भाजपा नेता जय प्रकाश मेयर और रितु गोयल नए उपमहापौर होंगे। शायद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी के तीनों नगर निकायों- एसडीएमसी, एनडीएमसी और ईडीएमसी के महापौर पद का चुनाव यहां सिविक सेंटर में एक ही दिन बारी बारी से हुआ।

हरिनगर की पार्षद अनामिका एसडीएमसी की सदन बैठक में निर्विरोध दक्षिणी दिल्ली की महापौर निर्वाचित हुईं जबकि सी आर पार्क से भाजपा पार्षद सुभाष भड़ाना सर्वसम्मति से उपमहापौर चुने गये। अनामिका ने कहा कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटना है।

पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हुआ

ईडीएमसी के अधिकारियों के अनुसान जैन के अलावा भाजपा के हरि प्रकाश बहादुर निर्विरोध पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर चुने गये। जैन शाहदरा (वार्ड नंबर 31) के और सबोली (वार्ड नंबर 54) का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह पहला मौका है जब तीनों नगर निगमों का चुनाव एक ही दिन हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया जाएगा। दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बीजेपी पार्षदों का बहुमत है। 

दिल्ली में तीनों नगर निगम मिलाकर 272 वार्ड है

दिल्ली में तीनों नगर निगम मिलाकर 272 वार्ड है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 181 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को 48 और कांग्रेस को 30 सीट पर संतोष करना पड़ा था। 

दक्षिणी निगम की 103 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 70, आप को 16 और कांग्रेस को 12 सीट हासिल हुई। वहीं पूर्वी निगम की 63 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 47, आप को 11 और कांग्रेस की झोली में सिर्फ 3 सीट गई। वहीं, उत्तरी निगम की 104 सीटों में भाजपा को 64, आप को 21 और कांग्रेस को 15 सीट पर कामयाबी मिली थी।

दिल्ली नगर निगम चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तीन, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के एक-एक पार्षद जीते थे। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव में छह निर्दलीय पार्षद भी जीतकर आए पहुंचे। नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 36 फीसदी मत, आम आदमी पार्टी के पास 26 फीसदी और कांग्रेस को 21 फीसदी मत मिले थे।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा