लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: August 8, 2020 10:17 IST

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को गुरुवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, डॉक्टरों ने हालत स्थिर बताई हैपेशाब नली में संक्रमण के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती, एक महीने पहले भी हुए थे भर्ती

लखनऊ: तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। यादव को पेशाब नली में संक्रमण के बाद बृहस्पतिवार देर रात लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने शुक्रवार रात अस्पताल जाकर यादव का हाल लिया। मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने शनिवार को बताया कि यादव को संक्रमण की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के लिए भी उनकी जांच की गई जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और इस वक्त उनकी हालत स्थिर है। उनका अल्ट्रासाउंड और रक्त एवं पेशाब की जांच की जा रही है। इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता से मिलने के लिए शुक्रवार रात मेदांता अस्पताल गए थे।

उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी थीं। मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव करीब एक महीना पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और उन्हें घर भेज दिया गया था। वे अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा