लाइव न्यूज़ :

MP News: राजभवन में बीजेपी विधायकों की राज्यपाल से मुलाकात, लालजी टंडन ने दिया आश्वासन, जानें क्या कहा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2020 14:18 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टलने के बाद बीजेपी ने सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में कमलनाथ सरकार के खिलाफ याचिका दायर की।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि हमने आज राज्यपाल को 106 विधायकों का हलफनामा सौंपा है। आज उनके सामने बीजेपी के सभी विधायक मौजूद थे।

मध्य प्रदेश: एमपी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। बीजेपी विधायकों ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर उनसे जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट आयोजित करने का आदेश देने का अनुरोध किया। इस बीच लालजी टंडन ने बीजेपी विधायकों को आश्वासन दिया कि कोई भी आपके अधिकारों का उल्लंघन नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, राज्यपाल से मिलने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ने बहुमत खो दिया है और उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। फ्लोर टेस्ट होना चाहिए और बहुमत की सरकार यहां बने। वहीं, बीजेपी सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची, जहां उसने जल्द से जल्द बहुमत परीक्षण करवाने के लिए याचिका दायर की।

बीजेपी के 106 विधायकों का राज्यपाल को हलफनामा

वहीं, मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि हमने आज राज्यपाल को 106 विधायकों का हलफनामा सौंपा है। आज उनके सामने बीजेपी के सभी विधायक मौजूद थे। इससे पहले कमलनाथ सरकार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने के अनुरोध के साथ शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

राज्य के पूर्व महाधिवक्ता पुरूषेन्द्र कौरव ने यह जानकारी दी। राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में यह याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया है कि प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को सदन में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश दिया था, लेकिन इस निर्देश का कथित रूप से पालन नहीं किया गया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा