लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः रिजल्ट से पहले ही BJP के इस वरिष्ठ नेता ने दी कांग्रेस को सरकार बनाने की बधाई

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 29, 2018 21:19 IST

मध्यप्रदेश में पिछले तीन बार से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार सत्ता में है। बीजेपी को कांग्रेस और अजित जोगी, मायावती इत्यादि नेताओं के गठबंधन से चुनौती मिल रही है।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और फैसला इस समय मतपेटियों में बंद है। इस बीच बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए पहले ही बधाई दे दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें, बुधवार को हुए 75 फीसदी से ऊपर मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी सरकार बनने की बात कह रहे है। लेकिन, दावे के साथ कोई भी कहने की स्थिति में नहीं है कि सरकार उसी की बनेगी। 

इस चुनाव में पार्टियों और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 दिसंबर को होगा जब  ईवीएम मशीने में बंद मतों की गिनती होगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने कांग्रेस नेता आरिफ अकील को सरकार बनाने की बधाई दे दी। यही नही गौर ने अकील को मंत्री बनने का भी आर्शीवाद दे दिया। अकील गौर से मिलने उनके निवास पर गए थे, जहां दोनों के बीच चर्चा हो रही थी। गौर का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वहीं, इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ वोटिंग के बाद कह चुके हैं कि इस चुनाव की खासियत यह रही है कि दो चीजें शांति से निपट गई हैं, एक तो चुनाव और दूसरा बीजेपी। साथ ही साथ वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने 140 सीटों से अधिक जीतने की बात कही थी, जिससे कई अधिक चौकाने वाले आंकड़े परिणाम जारी होने वाले दिन सामने आएंगे।

आपको बता दें, मध्यप्रदेश की 230 विधान सभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। यहां 5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है। मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मध्यप्रदेश में पिछले तीन बार से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार सत्ता में है। बीजेपी को कांग्रेस और अजित जोगी, मायावती इत्यादि नेताओं के गठबंधन से चुनौती मिल रही है। मध्य प्रदेश में कुल पांच करोड़ चार लाख 95 हजार 251 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 63 लाख एक हजार 300 पुरुष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिला मतदाता हैं। वहीं एक हजार 389 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा