लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः अब PM मोदी नमो ऐप के जरिए नहीं कर पाएंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद? 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 10, 2018 05:04 IST

शिकायती पत्र में कहा गया है कि इसी ट्विट में कहा गया है कि अपने बूथ की बात रखिए, चयन होने पर सीधी बात कर पाएंगे पीएम मोदी के साथ, उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जारी की गई सूचना से स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम नमो एप के माध्यम से होने वाला है।

Open in App

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि प्रधानमंत्री अपने आधिकारिक नमो ऐप के जरिए आगामी 10 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने वाले हैं। 

यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस शिकायत के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने तत्काल इस मामले में नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया है, अग्रवाल ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक ट्विटर से जारी ट्वीट से ज्ञात हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे नमो ऐप के माध्यम से मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत रायपुर, मैसूर, दमोह, करौली-धौलपुर और आगरा के भाजपा बूथ कार्यकतार्ओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। 

शिकायती पत्र में कहा गया है कि इसी ट्विट में कहा गया है कि अपने बूथ की बात रखिए, चयन होने पर सीधी बात कर पाएंगे पीएम मोदी के साथ, उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जारी की गई सूचना से स्पष्ट है कि यह कार्यक्रम नमो एप के माध्यम से होने वाला है। शिकायत में कहा गया है कि नमो एप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आधिकारिक एप है। जिसकी प्रति संलग्नक के रूप में चुनाव आयोग को दी गई है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में कहा है कि इस संदर्भ में हम आपका ध्यान आचार संहिता पर दिलाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के अधिकारिक पद के माध्यम से केंद्र सरकार के उपयोग, पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है। यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगायी जाए और पार्टी को नमो एप के इस्तेमाल से रोका जाए। इस शिकायती ज्ञापन पर चुनाव आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। चुनाव आयोग को की गई इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह, प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी और आप युवा शक्ति के प्रदेश संयोजक निशांत गंगवानी आदि भी मौजूद थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावनरेंद्र मोदीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा