लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव: बसपा के बाद सपा भी छोड़ सकती है कांग्रेस का साथ, 150 सीटों का बन रहा है नया समीकरण

By भाषा | Updated: September 22, 2018 07:40 IST

सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव ‘बंते’ ने बताया, "राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से तालमेल को लेकर हमारी चर्चा अंतिम दौर में है।

Open in App

इंदौर, 21 सितंबर: सपा मध्यप्रदेश में विपक्षी दलों का एक चुनावी मोर्चा बनाने की योजना के तहत बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ 150 विधानसभा सीटों पर तालमेल बिठाने की कोशिश में जुटी हुई है। सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव ‘बंते’ ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से तालमेल को लेकर हमारी चर्चा अंतिम दौर में है। अगर चर्चा सफल हो जाती है, तो तीनों दल 150 सीटों पर तालमेल कर सकते हैं।" उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ जिले की प्रसिद्द पर्यटन नगरी ओरछा में 24 सितंबर को सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति की अहम बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।यादव ने कहा, "इस बैठक के एक-दो दिन के भीतर हम सूबे में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर देंगे।"  हालांकि, उन्होंने बताया कि राज्य में चुनावी तालमेल को लेकर सपा की कांग्रेस के साथ फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है।पिछले महीने ही कांग्रेस से नाता तोड़कर सपा में आये वरिष्ठ नेता ने कहा, "कांग्रेस अगर मध्यप्रदेश में अगली सरकार बनाना चाहती है, तो इस तालमेल के लिये उसे ही पहल करनी होगी।" यादव ने आरोप लगाया, "राज्य में भाजपा के कुशासन में विकास की झूठी घोषणाएं भर की गयी हैं।" कांग्रेस राज्य का मुख्य विपक्षी दल है जबकि सपा, बसपा और गोंगपा का चुनावी रूप से निर्णायक प्रभाव चंद इलाकों तक ही सिमटा माना जाता है।गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बसपा गुरुवार को प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। बसपा ने अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के "महागठबंधन" की संभावनाएं अब भी बरकरार हैं। उन्होंने कहा, "चुनावी तालमेल को लेकर सपा, बसपा और गोंगपा से हमारी बातचीत अंतिम दौर में है।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुजन समाज में बसपा के घटते प्रभाव को थामने की तैयारी में मायावती, लखनऊ के बाद अब नोएडा में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

भारतRJD के लिए जैसे गाने बने, वैसे गाने मत बना देना?, आखिर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कलाकार साथियों से अपील की, वीडियो

भारत'SIR देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा दावा, मोदी सरकार पर लगाए आरोप

भारत2025-2026-2027?, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बाद अगला नंबर ममता दीदी और फिर सपा बहादुर अखिलेश यादव का?, केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट में लिखा, पढ़िए

भारतहिंदुत्व के नाम पर सरकार चलाना चाहते हैं?, माता प्रसाद पांडेय ने कहा- सीएम नीतीश कुमार को सत्ता से बाहर करेगी बीजेपी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा