लाइव न्यूज़ :

MP Ki Khabar: कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक, उपचुनाव में BJP को घेरने के लिए बनी रणनीति

By भाषा | Updated: July 20, 2020 05:11 IST

कमलनाथ ने पिछले छह दिनों में दो विधायकों सुमित्रा देवी कास्डेकर और प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधानसभा की सदस्यता एवं पार्टी से इस्तीफे देने के बाद भाजपा में शामिल होने को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा, ‘‘हम 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।"

भोपाल: मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार रात यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव में जनहितैषी मुद्दों को उठाकर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई। यह बैठक कांग्रेस के 24वें विधायक के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद हुई है।

मार्च में कांग्रेस के 22 विधायक बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और 23 मार्च को प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ ने पिछले छह दिनों में दो विधायकों सुमित्रा देवी कास्डेकर और प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधानसभा की सदस्यता एवं पार्टी से इस्तीफे देने के बाद भाजपा में शामिल होने को लेकर इस बैठक में चर्चा की।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बैठक में मौजूद एक विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने का फैसला किया है।

इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि उन भाजपा नेताओं को बेनकाब किया जाए जो विधायकों को कांग्रेस छोड़ने के लिए लुभा रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा, ‘‘हम 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से लडेंगे।

हमारी पार्टी इस उपचुनाव में भाजपा को घेरने के लिए किसानों के साथ-साथ जनहितैषी मुद्दों को उठाएगी।’’ इन 26 सीटों में से 24 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें भाजपा एवं कांग्रेस के एक-एक विधायक के निधन से रिक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से पूरे प्रदेश में अराजकता फैल गई है।

एक अन्य विधायक ने कहा कि इस बैठक में पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया सहित पार्टी के चार-पांच विधायक मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे अपरिहार्य कारणों या बीमारी के कारण बैठक में नहीं आये।’’ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘‘यह बैठक आगामी उपचुनाव को लेकर बुलाई गई थी।

कांग्रेस विधायक अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पडेगा। हम आगामी उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे और सत्ता में वापसी करेंगे।’’  

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा