लाइव न्यूज़ :

MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गयी है

By भाषा | Updated: July 23, 2020 23:12 IST

मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यालय में विधायक नारायण पटेल का पार्टी में स्वागत करते हुए चौहान ने कहा कि कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी भारत की बात नहीं, चीन की बात करते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में हताशा का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भी एक ही आदमी सब कुछ है और दिल्ली में एक ही परिवार।

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कांग्रेस पार्टी को ट्विटर पार्टी करार दिया और कहा कि इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के कांग्रेस के विधायक नारायण पटेल विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गये।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पटेल का पार्टी में स्वागत करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस इन दिनों ट्विटर पार्टी बन गयी है। इसके नेता ट्विटर ट्विटर खेलते रहते हैं।’’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल भारत की बात नहीं, चीन की बात करते हैं।

उनको सपने में भी मोदी जी दिखते हैं।’’ प्रदेश में पिछली कमलनाथ सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लिये बिना उन्होंने कहा, ‘‘सरकार में थे तो प्रदेश की दुर्गति कर दी। कांग्रेस में हताशा का माहौल है। यहां (मप्र) भी एक ही आदमी सब कुछ है, दिल्ली में एक ही परिवार। यहां पहले सीएम, फिर प्रदेश अध्यक्ष, सब एक ही आदमी है ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मांधाता में विकास का काम भाजपा ने किया। 15 माह में कोई काम नहीं हुआ। ’’ इस अवसर पर पटेल ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा ‘‘क्योंकि मेरा मानना है कि केवल भाजपा ही मेरे क्षेत्र और प्रदेश का विकास करेगी।’’

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री चौहान ने अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर भगवा दुपट्टा पहनाकर पटेल का भाजपा में भाजपा में स्वागत किया।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा