लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही एक्शन में दिख रहे हैं कमलनाथ, अधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 18, 2018 19:25 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों द्वारा लाए गए प्रजेंटेशन को देखा और साफ कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में जो भी वचन दिए गए हैं, उसका पालन जरुरी है। हमें उन वचनों को पूरा करना है।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज दूसरे दिन कमलनाथ ने मंत्रायल में अधिकारियों से सीधी चर्चा की और विभाग की उपयोगिता की जानकारी मांगी। कुछ विभागों के बारे में तो उन्होंने यह भी पूछ लिया कि इसकी उपयोगिता क्या है, क्या इसमें बदलाव किया जाए या फिर समाप्त ही कर दिया जाए।

मुख्यमंत्री बनने के बाद आज दूसरे दिन भी कमलनाथ ने सक्रियता दिखाई। उनके निशाने पर प्रदेश के नौकरशाह ही नजर आ रहे हैं। उनकी सक्रियता को देख अधिकारियों में भी खलबली से मची हुइ है। हालांकि आज उन्होंने अपर सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों से चर्चा की और विभाग के बारे में जानकारी हासिल की। 

कमलनाथ ने अधिकारियों द्वारा लाए गए प्रजेंटेशन को देखा और साफ कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में जो भी वचन दिए गए हैं, उसका पालन जरुरी है। हमें उन वचनों को पूरा करना है। कमलनाथ अफसरों से एक एक कर मुलाकात करते रहे। शुरूआत सभी विभागों के प्रमुख सचिवों से की। उन्होंने सबसे पहले सीनियर आईएएस अधिकारियों प्रभांशु कमल, सलीना सिंह और राधेश्याम जुलानिया से चर्चा की। बाकी प्रमुख से भी चर्चा की। उससे पहले मुख्य सचिव बी।पी।सिंह ने कमलनाथ से मुलाकात की थी। 

सिंह ने समान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों से आनंद विभाग को लेकर भी चर्चा की। साथ ही इस विभाग की उपयोगिता के बार में भी जानकारी ली। इसके अलावा कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों से भी उन्होंने पूछा कि विभाग की उपयोगिता क्या है। इसमें बदलाव की जरुरत है या फिर इसे बंद किया जाना चाहिए। 

कमलनाथ की सक्रियता से अधिकारियों में चिंता भी बढ़ी है। बैठक में प्रशासनिक सर्जरी और सरकारी खर्चों में कटौती पर चर्चा हुई। अधिकारियों से विभाग को रोडमैप बनाने के लिए कहा जा गया है। साथ ही इस बात के कयास भी लगने लगे हैं कि प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं।

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा