लाइव न्यूज़ :

सरकार गिरने के खतरे के बीच विक्ट्री साइन दिखाते हुए CM कमलनाथ पहुंचे राज्यपाल से मिलने, कार से हाथ दिखाकर जताया भरोसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 11:38 IST

कांग्रेस के बागी विधायकों के त्यागपत्र से पहले प्रदेश कांग्रेस 114 विधायकों की संख्या के साथ कमजोर बहुमत पर खड़ी थी। राज्य में फिलहाल विधानसभा की कुल 228 सीटें हैं। कांग्रेस सरकार को चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा के एक विधायक का भी समर्थन हासिल है। प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 107 है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी भोपाल में हैं। वह आज को विधानसभा जाकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।कमलनाथ और राज्यपाल के बीच आज सुबह 11 बजे राजभवन में मुलाकात का समय तय था।

भोपाल:मध्य प्रदेश में सरकार गिरने के खतरे के बीच सीएम कमलनाथ ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए राज्यपाल लालजी टंडन के आवास पर पहुंचे हैं। राज्यपाल लालजी टंडन के आवास पर पहुंचते वक्त उन्होंने मीडिया को दिखाकर विक्ट्री साइन (V Sing) दिखाया। विक्ट्री साइन का मतलब जीत का प्रतीक होता है। राज्यपाल लालजी टंडन आज  (13 मार्च) ही भोपाल लौटे हैं। सीएम कमलनाथ उनसे मिलने पहुंच गए हैं। कमलनाथ ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा जिसमें बीजेपी द्वारा विधायकों पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया गया है और राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि वे 'बेंगलुरु में कैद में रखे गए विधायकों की रिहाई' सुनिश्चित करें

कमलनाथ और राज्यपाल के बीच आज सुबह 11 बजे राजभवन में मुलाकात का समय तय था। मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच सीएम कमलनाथ की राज्यपाल से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। विधानसभा का सत्र 16 मार्च से है। बीजेपी राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। 

बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी भोपाल में हैं। वह आज को विधानसभा जाकर राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ज्योतिरादित्य  सिंधिया के नजदीकी 22 विधायकों के इस्तीफों से मध्य प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस गिरने की कगार पर पहुंच गई है।  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दिया और 11 मार्च को भाजपा (BJP) में शामिल हुए हैं। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा