MP चुनावः इस संगठन ने BJP-कांग्रेस की बढ़ाई चिंता, अभिनेता गोविंदा को बुलाकर करने जा रहा है किसान महापंचायत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 1, 2018 08:53 IST2018-10-01T08:53:56+5:302018-10-01T08:53:56+5:30

इस संगठन ने महापंचायत में देश के बुद्धिजीवियों को बुलाया है। साथ ही नर्मदा बांध के विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ रही मेघा पाटकर ने भी उनके इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है।

mp assembly election: jai adivasi yuva shakti sangathan hold kisan mahapanchayat tomorrow | MP चुनावः इस संगठन ने BJP-कांग्रेस की बढ़ाई चिंता, अभिनेता गोविंदा को बुलाकर करने जा रहा है किसान महापंचायत

MP चुनावः इस संगठन ने BJP-कांग्रेस की बढ़ाई चिंता, अभिनेता गोविंदा को बुलाकर करने जा रहा है किसान महापंचायत

भोपाल, 01 अक्टूबरः मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच राजनीति चरम पर पहुंच गई है। राजनीतिक दलों के अलावा राज्य में सामाजिक संगठन जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन भी अपनी ताकत दिखा रहा है। यह संगठन 2 अक्टूबर को प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है, जिसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा ने आने की अपनी अनुमति दे दी है।

मध्यप्रदेश में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को चिंता में डाल दिया है। जयस ने राज्य में 80 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। इसके तहत अब जयस अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर चुका है। 

जयस ने कुक्षी में जो किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इस आयोजन में वह अपनी ताकत भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को दिखाना चाहता है। जयस के प्रमुख डा. हीरालाल अलावा ने इस महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली है। 

उन्होंने महापंचायत में देश के बुद्धिजीवियों को बुलाया है। साथ ही नर्मदा बांध के विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ रही मेघा पाटकर ने भी उनके इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है। किसान महापंचायत में फिल्म अभिनेता गोविंदा भी आ रहे हैं।

डा. अलावा ने बताया कि गोविंदा ने किसान महापंचायत में आने की अनुमति दे दी है। वे परिवार सहित पहले 2 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे, जहां महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे कुक्षी में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि हमारे प्रत्याशी तय हो गए हैं। हम 80 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रहे हैं। डॉ. अलावा ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ना चाहते, बल्कि आदिवासियों का प्रतिनिधित्व विधानसभा में हो इसके लिए युवा वर्ग को चुनाव लड़ा कर हम विधानसभा भेजने की तैयारी कर चुके हैं। 

कुक्षी में होने वाली इस महापंचायत के जरिए एक तरह से जयस अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर चुका है। जयस, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए चिंता बन गया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं डॉ. अलावा को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया, मगर उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।
(मध्य प्रदेश से राजेंद्र पारासर की रिपोर्ट)

Web Title: mp assembly election: jai adivasi yuva shakti sangathan hold kisan mahapanchayat tomorrow

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे