लाइव न्यूज़ :

‘भाजपा-आरएसएस की स्ट्रैटजी’ फेल करने के लिए कांग्रेस का 'ध्वज वंदन', ये है पूरे मिशन का नाम

By भाषा | Updated: July 29, 2018 11:51 IST

'राष्ट्रवाद एवं कुछ अन्य विषयों पर आरएसएस के विमर्श' की काट के तौर पर सेवा दल ने हाल ही में 'ध्वज वंदन' कार्यक्रम शुरू किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई: लोकसभा चुनाव और तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सेवा दल ने ‘भाजपा के राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी विमर्श’ को चुनौती देने के लिए अगले महीने सभी प्रदेशों में ‘तिरंगा मार्च’ निकालने का फैसला किया है।सेवा दल ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के 76 वर्ष पूरा होने के मौके पर नौ अगस्त को सभी 29 प्रदेशों की राजधानियों या प्रमुख शहरों में ‘तिरंगा मार्च’ निकालेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी ‘तिरंगा मार्च’ के आयोजन का फैसला किया गया है जहां मार्च का नेतृत्व खुद सेवा दल के मुख्य संगठक लालजीभाई देसाई करेंगे।देसाई ने ‘भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘76 साल पहले अंग्रेजों की बांटो और राज करो की नीति के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। आज फिर से देश को बांटकर राज करने की कोशिश हो रही है और इसके लिए खोखले राष्ट्रवाद के विमर्श का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में हमने ‘तिरंगा मार्च’ निकालने का फैसला किया है ताकि इनकी सच्चाई को बेनकाब किया जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तिरंगा मार्च के जरिए हमारे लोग जनता को बताएंगे कि इस देश में सच्चा राष्ट्रवाद और तिरंगा ही चलेगा, बांटने की राजनीति नहीं चलेगी।’’ देसाई के मुताबिक, सभी प्रदेशों की राजधानियों या प्रमुख शहरों में ‘तिरंगा मार्च’ निकाले जाने के साथ शहर में किसी एक स्थान पर सभा का भी आयोजन किया जाएगा जहां सेवा दल के पदाधिकारी लोगों को आजादी की लड़ाई, गांधी-नेहरू की विचारधारा और मौजूदा समय में देश के सामने खड़ी चुनौतियों के बारे में बताएंगे।यह पूछे जाने पर कि क्या इस कार्यक्रम का संबंध आगामी चुनावों से है तो सेवा दल के मुख्य संगठक ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर संबंध है। चुनाव से पहले जनता को यह मालूम होना चाहिए कि उनको धर्म और जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। इसको लेकर हम जनता को जागरूक करेंगे।’’ 'राष्ट्रवाद एवं कुछ अन्य विषयों पर आरएसएस के विमर्श' की काट के तौर पर सेवा दल ने हाल ही में 'ध्वज वंदन' कार्यक्रम शुरू किया है। देसाई के मुताबिक, महीने के आखिरी रविवार को देश के 300 जिलों/शहरों में 'ध्वज वंदन' कार्यक्रम हो रहा है और आने वाले कुछ महीनों में इसका 1000 शहरों/जिलों में विस्तार किया जाएगा।सेवा दल अपने इन 'ध्वज वंदन' कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के साथ ही गांधी-नेहरू के सिद्धांतों और 'धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता और बहुलवादी विचारों' पर आधारित राष्ट्रवाद पर चर्चा करता है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा