लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा- भगवा पार्टी एक महामारी, सबसे ज्यादा दलितों को करती है प्रताड़ित

By भाषा | Updated: October 3, 2020 20:07 IST

बनर्जी ने हमला करते हुए कहा , ‘‘कोविड-19 नहीं बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है। वह दलित और पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी महामारी है जो सबसे ज्यादा दलितों को प्रताड़ित करती है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी महामारी है जो सबसे ज्यादा दलितों को प्रताड़ित करती है।हाथरस के कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ मार्च का आयोजन करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह अंत तक दलित समुदाय के साथ रहेंगी क्योंकि ‘मानवता’ उनकी जाति है तथा वह जाति और धर्म के आधार पर भेद करने में विश्वास नहीं करतीं । उन्होंने बिड़ला तारामंडल से मायो रोड पर गांधी प्रतिमा के सामने तक दो किलोमीटर की रैली निकाली।

बनर्जी ने हमला करते हुए कहा , ‘‘कोविड-19 नहीं बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है। वह दलित और पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’ उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इन अत्याचारों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं, वे पूरी तरह अस्वीकार्य हैं । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में तानाशाही की स्थिति है । वह (भाजपा) लोगों के लिए नहीं बल्कि लोगों के खिलाफ सरकार चला रही है।’’ कोविड-19 महामारी से निपट पाने में कथित नाकामी के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलना शुरू हो गया है क्योंकि जो लोग घर से बाहर नहीं निकले, सुरक्षित माहौल में रहे वे भी अब संक्रमित हो रहे हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा