लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आए MLA को 6 घंटे में मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, बनाया गया निगम अध्यक्ष

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 12, 2020 21:22 IST

विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 92 से घटकर 91 रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सदस्य संख्या 107 है।प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया।सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में निगम मंडलों में कुछ और नियुक्तियां हो सकती हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता  और  से इस्तीफा  देने  के लगभग 6 घंटे बाद ही  केबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बन गए।    

प्रद्युम्न सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद अब राज्य विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 92 से घटकर 91 रह गई है। वहीं, प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सदस्य संख्या 107 है।

प्रद्युम्न सिंह लोधी  के साथ ही आज कमलनाथ सरकार में खनिज संसाधन मंत्री रहे प्रदीप जायसवाल को मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बना दिया गया।

उन्हें भी प्रद्युम्न सिंह की तरह ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।  गत मार्च माह में जब कमलनाथ सरकार  अस्थिरता के दौर में थी उस समय निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने भाजपा के साथ खड़े  होते हुए कहा था , वह सत्ता में आ रही भाजपा के साथ रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इसी के इनाम के तौर पर  उन्हें  स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में निगम मंडलों में कुछ और नियुक्तियां हो सकती हैं।

इनमें सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए  पूर्व विधायकों  के साथ ही  सरकार बनाने में भाजपा का साथ देने वाले निर्दलीय ,बसपा और सपा के  विधायक भी  हो सकते हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा