लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट के करीबी विधायक मुकेश भाकर ने कहा- कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा में नहीं जाएंगे, सब दिल्ली में हैं

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:10 IST

सचिन पायलट के समर्थक विधायक मुकेश भाकर ने यह दावा किया कि उन्हें और उनके साथी विधायकों को अब भी अशोक गहलोत के खेमे से प्रलोभन दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के बागी विधायक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह और उनके अन्य 17 साथी विधायक दिल्ली में किस जगह हैं। भाजपा में जाने के सवाल पर विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि कोई भी बागी विधायक भाजपा में नहीं जाने वाला है।मुकेश भाकर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे से सचिन पायलट की उपेक्षा के बारे में शिकायत की लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।

नयी दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक विधायक मुकेश भाकर ने सोमवार को कहा कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल नहीं होंगे और उनकी लड़ाई सिर्फ प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन कर पार्टी को बचाने की है।

नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक भाकर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को बचाने के लिए आलाकमान को सरकार के नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की खुलकर आलोचना करने के बाद भाकर को राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कोई भी विधायक भाजपा शासित हरियाणा में नहीं है। हम सभी दिल्ली में हैं।’’ कांग्रेस के बागी विधायक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह और उनके अन्य 17 साथी विधायक दिल्ली में किस जगह हैं।

सचिन पायलट पर कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा द्वारा लगाए गए पैसे की पेशकश के आरोप को गलत करार देते हुए भाकर ने दावा किया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री के समर्थक विधायकों को अशोक गहलोत के साथ जाने के लिए पैसे और मंत्री पद का प्रलोभन दिया गया।

उन्होंने यह दावा भी किया कि उन्हें और उनके साथी विधायकों को अब भी गहलोत के खेमे से प्रलोभन दिया जा रहा है। भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी बागी विधायक भाजपा में नहीं जाने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों ने पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से राजस्थान में पायलट की उपेक्षा किए जाने की शिकायत की थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। 

टॅग्स :राजस्थानसचिन पायलटअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा