लाइव न्यूज़ :

'मिजोरम  में किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने के लिए  BJP कर सकती है खरीद-फरोख्त' 

By भाषा | Updated: November 14, 2018 20:46 IST

भाजपा की राज्य इकाई ने, इस आरोप का कड़ाई से खंडन करते हुये कहा है कि उनका दल कभी भी खरीद-फरोख्त में संलग्न नहीं रहा और न ही ऐसा करने का उसकी कोई मंशा है।

Open in App

मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के पश्चात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने’’ के लिए खरीद-फरोख्त का सहारा ले सकती है और ऐसे हालात में निर्दलीय विधायकों को आसानी से लुभाये जाने की आशंका रहती है। 

भाजपा की राज्य इकाई ने, इस आरोप का कड़ाई से खंडन करते हुये कहा है कि उनका दल कभी भी खरीद-फरोख्त में संलग्न नहीं रहा और न ही ऐसा करने का उसकी कोई मंशा है। विदित हो कि 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव 28 नवम्बर को होंगे। पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस सत्तासीन है। 

राज्य में सत्तारूढ़ दल ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पर भी प्रहार किया। जेडपीएम सात संगठनों का समूह है एवं इसके 35 प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। 

कांग्रेस के प्रवक्ता लालियानचुहुंगा ने यहां कहा, ‘‘भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता प्राप्त करना चाहती है और इस सौदेबाजी में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सर्वाधिक खतरा रहता है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा दो तीन सीटों को जीत लेती है तो वह पिछले दरवाजे से सत्ता में आने के लिए विधायकों को लुभाने में लग जायेगी, जैसा कि उसने मेघालय एवं नागालैंड में किया है। 

भाजपा प्रवक्ता लालरोजारा ने कहा कि खरीद-फरोख्त के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। कांग्रेस भगवा दल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा