लाइव न्यूज़ :

जब लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा- 'मन करता था राम कृपाल यादव के हाथ काट दूं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 19, 2019 13:21 IST

आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मीसा भारती ने कहा कि इस बार उनकी ही पार्टी ही जीतेगी, क्योंकि पिछली बार(2014) में तो उनको मौका नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार उनकी तैयारी पुरी है। 

Open in App
ठळक मुद्देरामकृपाल यादव खो चुके हैं सारा सम्मान: मीसा भारती 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी पुरी: मीसा भारती

बिहार की राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में जनता रैली में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने एक विवादित बयान दिया। जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं। मीसा भारती ने ये विवादित बयान लालू प्रसाद यादव की करीबी और मोदी सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव को लेकर दिया है। 

मीसा भारती ने कहा, ''जब रामकृपाल यादव बीजेपी में शामिल हुए थे तो मुझे बस यही महसूस हुआ था कि मैं उनके हाथ काट दूं।'' उन्होंने कहा, ''मुझे जैसे ही पता चला था कि रामकृपाल यादव राजद छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले थे, मेरे गुस्से का ठिकाना नहीं था।''

एनडीटीवी के मुताबिक, वह चारा काटा करते थे। हम सब उनकी (रामकृपाल यादव) बहुत इज्जत करते थे।  लेकिन ये सारा सम्मान अब खत्म हो चुका है। जिस दिन उन्होंने सुशील मोदी से हाथ मिलाया, हम भूल गए कि आखिर कौन थे  रामकृपाल यादव। लेकिन मैं फिर कहूंगी कि मेरा मन करता था कि उसी चारा मशीन में, जो वो चलाते थे उनका हाथ डाल कर काट दूं। 

आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मीसा भारती ने कहा कि इस बार उनकी ही पार्टी ही जीतेगी, क्योंकि पिछली बार(2014) में तो उनको मौका नहीं मिल पाया था लेकिन इस बार उनकी तैयारी पुरी है। 

बता दें कि रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। रामकृपाल पहली बार 1992 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 2010 में राज्य सभा के लिए सदस्य बने। 2014 में बीजेपी प्रत्याशी के रुप में लोकसभा के सदस्य चुने गये थे। 

टॅग्स :मीसा भारतीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा