लाइव न्यूज़ :

मायावती का ट्वीट, उप्र में कानून का नहीं बल्कि गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है

By भाषा | Updated: August 19, 2019 12:25 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। यहां पर गुंडों, बदमाशों, माफियाओं का राज चल रहा है। लोगों को सरेराह गोली मारी जा रही है। कानून बदहाल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर जिले में रविवार को एक राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अखबार के फोटो पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।समझा जाता है कि बसपा प्रमुख का ट्वीट इसी घटना की पृष्ठभूमि में आया है। 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए राज्य में जंगलराज होने का आरोप लगाया है।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा ''उप्र में कानून का नहीं बल्कि गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिसकी वजह से अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद और अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।''

गौरतलब है कि प्रदेश के सहारनपुर जिले में रविवार को एक राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक अखबार के फोटो पत्रकार और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया था कि अखबार के फोटो पत्रकार आशीष (23) और उसके भाई आशुतोष (19) की उनके पड़ोसी महिपाल सैनी ने गोली मारकर हत्या कर दी। समझा जाता है कि बसपा प्रमुख का ट्वीट इसी घटना की पृष्ठभूमि में आया है। 

टॅग्स :इंडियामायावतीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा