लाइव न्यूज़ :

मायावती ने BJP सरकार पर ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: September 4, 2020 13:31 IST

मायावती नेता ने अपने एक ट्वीट में कहा कि सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इन दोनों समुदाय के साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि सपा सरकार की तरह ही अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है।मायावती ने कहा कि अब तो स्थिति यह है कि हमारे मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर ब्राह्मणों व दलितों और वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर मुसलमानों के उत्पीड.न का आरोप लगाते हुये इस पर दुख जताया है।

बसपा नेता ने अपने एक ट्वीट में कहा, '' सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है।

इनको जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो अति दुःखद (है)।'' मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ''साथ ही, जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर व इनके महान सन्तों व गुरुओं की मूर्ति तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये।''

उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, ''ठीक उसी प्रकार से अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है, जिसकी पहले वाराणसी की व अब जौनपुर की घटना अति-निन्दनीय।

सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये। बी.एस.पी की यह माँग (है)।'' भाषा जफर पवनेश शाहिद शाहिद

टॅग्स :मायावतीबीएसपीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा