लाइव न्यूज़ :

मणिपुर मंत्रिमंडल में फेरबदलः सीएम बीरेन सिंह ने तीन मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया

By भाषा | Updated: September 24, 2020 16:23 IST

कैबिनेट से बाहर गए मंत्री हैं.... कृषि और पशुपालन मंत्री वी. हंगखालियान, सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री नेमच किमजेन और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार, राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला ने इस संबंध में सिंह की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन मंत्रियों को अपनी मंत्रिमंडल से हटा दिया।मुख्यमंत्री सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस. टिकेन्द्र सिंह हाल में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी।

इंफालः मणिपुर में मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को तीन मंत्रियों को अपनी मंत्रिमंडल से हटा दिया।

मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के अनुसार, राज्यपाल नजमा हेप्तुल्ला ने इस संबंध में सिंह की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से बाहर गए मंत्री हैं.... कृषि और पशुपालन मंत्री वी. हंगखालियान, सामाजिक कल्याण और सहकारिता मंत्री नेमच किमजेन और शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री राधेश्याम सिंह।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एस. टिकेन्द्र सिंह हाल में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल और विधानसभा उपचुनाव सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के पांच सीट हाल में विधायकों के इस्तीफे और उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हो गयी हैं।

टॅग्स :मणिपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा