लाइव न्यूज़ :

मणिपुर उपचुनावः भाजपा उम्मीदवार गिनसुआनहाउ निर्विरोध निर्वाचित, निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, सीएम बीरेन को राहत

By भाषा | Updated: October 24, 2020 13:59 IST

गिनसुआनहाउ ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने अगस्त में कांग्रेस के चार अन्य विधायकों के साथ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय उम्मीदवार चिनलुनथांग के बृहस्पतिवार को अपना नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।गत 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी।

इंफालः मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सिंघट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार गिनसुआनहाउ निर्विरोध निर्वाचित हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार चिनलुनथांग के बृहस्पतिवार को अपना नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। गिनसुआनहाउ ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उन्होंने अगस्त में कांग्रेस के चार अन्य विधायकों के साथ विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

मणिपुर में पांच विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव होना है। गत 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। आयोग की घोषणा के बाद मणिपुर में उपचुनाव वाली सीटों की संख्या पांच हो गई है।

राज्य में संबंधित सभी सीटों पर सात नवंबर को उपुचनाव होगा और तीन चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही मणिपुर की इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी। बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी सात नवंबर को ही उपचुनाव होगा।

उप्र : भाजपा विधायक ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 20 गरीब लड़कियों को गोद लिया

भाजपा नेता एवं जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 20 लड़कियों को गोद लिया। सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' अभियान का हिस्सा है। सिंह ने 20 लड़कियों को गोद लेने के साथ ही उनके बैंक खाते खुलवाए और सरकारी योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता का वादा भी किया। 

राजस्थान : निगम चुनाव में कांग्रेस सरकार की विफलता को मुद्दा बनाएगी भाजपा

राजस्थान भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी नगर निगम चुनावों में राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं व बिगड़ती कानून व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि बिगड़ी कानून व्यवस्था से राज्य में शहरी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा,‘‘ राज्य में कानून व्यवस्था इतनी चौपट हो गई है कि शहरी जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसका उल्लेख पार्टी के 'ब्लैक पेपर' में किया गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने केन्द्र सरकार की सरकारी योजनाओं के पैसे का 'डायवर्जन' (दूसरी जगह मोड़ना) किया है और भाजपा शासन में शुरू किए गए अनेक काम बंद कर दिए जिससे भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया। मेघवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है जिसमें भारत सरकार 40 प्रतिशत से ज्यादा सब्सिडी दे रही है, लेकिन राजस्थान सरकार इलेक्ट्रिक बसें चलाने को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी जयपुर के साथ-साथ कोटा व जोधपुर सहित छह नगर निगमों के 560 वार्डों में चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से एवं जनता के समर्थन से भाजपा बहुत अच्छे बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस सरकार के 20 महीनों के शासन में अराजकता, भ्रष्टाचार, कोरोना कुप्रबंधन से जनता पूरी तरह परेशान है और अब नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार है।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमणिपुरजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा