लाइव न्यूज़ :

मणिपुर विधानसभाः संकट में कांग्रेस, छठे कांग्रेसी विधायक का इस्तीफा स्वीकार

By भाषा | Updated: August 14, 2020 21:22 IST

पार्टी छोड़ने वालों में ओकराम हेनरी सिंह, ओइनम लुखोई, मोहम्मद अब्दुल नासिर, पाओनाम ब्रोजन, नगमथांग हाओकिप और गिनसुआनहाऊ शामिल हैं। हेनरी सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी सिंह के भतीजे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देछह विधायकों ने गत सोमवार को अपने इस्तीफे विधानसभाध्यक्ष यमनाम खेमचंद सिंह को सौंपे थे।कांग्रेस के उन आठ विधायकों में शामिल हैं, जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में शामिल नहीं हुए थे।पाओनाम ब्रोजन को अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में लंबित मामले को संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत खारिज कर दिया है।

इम्फालः मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष यमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेसी विधायक पाओनाम ब्रोजन का इस्तीफा स्वीकर कर लिया। मणिपुर में कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी भी छोड़ दी थी।

विधानसभाध्यक्ष ने पांच का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था जबकि छठे विधायक पी ब्रोजन की अयोग्यता का मामला पहले से ही स्पीकर के ट्रिब्यूनल के पास लंबित था। विधानसभा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किए जाने से पहले स्पीकर के ट्रिब्यूनल ने पाओनाम ब्रोजन को अयोग्य ठहराए जाने के संबंध में लंबित मामले को संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत खारिज कर दिया है।

इन छह विधायकों ने गत सोमवार को अपने इस्तीफे विधानसभाध्यक्ष यमनाम खेमचंद सिंह को सौंपे थे। ये सभी विधायक कांग्रेस के उन आठ विधायकों में शामिल हैं, जो पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में शामिल नहीं हुए थे।

इस सत्र में भाजपा नीत एन बीरेन सिंह सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया था। विधानसभा की सदस्यता के साथ ही पार्टी छोड़ने वालों में ओकराम हेनरी सिंह, ओइनम लुखोई, मोहम्मद अब्दुल नासिर, पाओनाम ब्रोजन, नगमथांग हाओकिप और गिनसुआनहाऊ शामिल हैं। हेनरी सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी सिंह के भतीजे हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मणिपुरजेपी नड्डासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा