लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को केंद्र से वैसे ही हटाया जाएगा जैसे बंगाल में माकपा को हटाया : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 3, 2018 21:06 IST

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के प्रयासों के तहत अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष की पार्टियों की मेगा रैली बुलाई है।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि जैसे राज्य की सत्ता से माकपा को हटाया था, वैसे ही केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल किया जाएगा।बनर्जी ने भगवा दल पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के ऐतिहासिक स्थानों के सिर्फ नाम बदले हैं।पश्चिम मिदनापुर जिले में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम दिल्ली की लाल आंखों से नहीं डरते हैं। भाजपा को जल्द ही केंद्र की सत्ता से बेदखल किया जाएगा। हमने (तृणमूल कांग्रेस) बंगाल से माकपा को खदेड़ा था। भाजपा को भी लोग निकट भविष्य में केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। यह हमारा संकल्प है।’’ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने के प्रयासों के तहत अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष की पार्टियों की मेगा रैली बुलाई है।भगवा दल की हिन्दुत्व एजेंडे को लेकर आलोचना करते हुए, उन्होंने कहा, ‘‘ मैं रामकृष्ण मिशन के ऋषियों का बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन भाजपा वालों का सम्मान नहीं करती हूं जो हिन्दुत्व के नाम पर ड्रामा करते हैं।’’ राजस्थान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को दलित बताने वाले बयान की पृष्ठभूमि में, बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा दलितों का अपमान कर रही है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।मुख्यमंत्री ने भाजपा पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों को अपनी पार्टी के कार्यालय में बदलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा