लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा राजे के सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी देश में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2018 19:33 IST

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं और वह 2011 से इस पद पर हैं। ममता अपने जोशीले भाषण और राजनीतिक कुशाग्रता के लिए मशहूर हैं। 

Open in App

अगले आम चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजनीति में एक प्रमुख केंद्र के तौर पर देखी जा रहीं ममता बनर्जी अब देश में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रह गई हैं। इस साल की शुरूआत में देश में तीन महिला मुख्यमंत्री थीं। लेकिन हालिया विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रह गईं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे सरकार सत्ता गंवा बैठी वहीं सहयोगी भाजपा के सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद जून में जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शीला दीक्षित ने कहा- मेरे सहित सभी महिला मुख्यमंत्री ने चुनाव जीता और फिर हार गईं

1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे सहित सभी महिला मुख्यमंत्री ने चुनाव जीता और फिर हार गईं। एक बार हार जाते हैं तो आपको हटना पड़ता है। मैं खुश हूं कि ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री और निसंदेह विपक्ष के हिस्सा के रूप में ऐसे समय हम सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जब आगामी चुनाव में वह एक भूमिका में होंगी।’’ 

ममता पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं और वह 2011 से इस पद पर हैं। ममता अपने जोशीले भाषण और राजनीतिक कुशाग्रता के लिए मशहूर हैं। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ममता बनर्जी की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा, ‘‘उन्होंने ऐतिहासिक 26 दिनों की भूख हड़ताल सहित दशकों से लोगों के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। वह सात बार सांसद रहीं, तीन बार कैबिनेट मंत्री बनीं और दो बार मुख्यमंत्री बनी। उनका साहस, प्रतिबद्धताएं और उपलब्धियां उनके प्रमाणपत्र हैं।’’ ममता बनर्जी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी उन्हें पहले एक नेता के तौर पर देखते हैं और उसके बाद एक महिला के रूप में। माकपा पोलित ब्यूरो की एकमात्र महिला सदस्य बृंदा करात ने कहा कि ममता के शासन के तरीके से महिलाओं को लाभ नहीं मिला है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा