लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ऐलान- घरों तक पुलिस पहुंचाएगी राशन,भोजन की कोई कमी नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 25, 2020 17:17 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन की कोई कमी न हो। सभी पुलिसकर्मियों की भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी और इसकी निगरानी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कह दिया है कि कोरोना वायरस का चक्र तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन पूरा देश लॉकडाउन किया गया है।सीएम ममता बनर्जी लगातार प्रदेश की स्थिति पर नजर बनाए हुई हैं।

कोलकाता: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने समूचे भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में देश के हर राज्य में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस ने अब तक 562 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है, जबकि अब तक कुल 11 मरीजों की इसकी वजह से मृत्यु हो गई है। 

वहीं, इस मुश्किल समय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा। उन्होंने ये भी कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भोजन की कोई कमी न हो। सभी पुलिसकर्मियों की भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी और इसकी निगरानी जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक करेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी होगी कि वो घर-घर राशन पहुंचाए।

आपको बताते चलें कि सीएम ममता बनर्जी लगातार प्रदेश की स्थिति पर नजर बनाए हुई हैं। उन्होंने इससे पहले भी कोलकाता मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां के हालात का जायजा लिया था। वहीं, इस महामारी को बढ़ता देख ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि पूरा राज्य 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा।

हालांकि, अब तो केंद्र सरकार ने कह दिया है कि कोरोना वायरस का चक्र तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन पूरा देश लॉकडाउन किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा