लाइव न्यूज़ :

"ममता बनर्जी देख रही हैं प्रधानमंत्री बनने का सपना, इसलिए अपनाया है यह हड़कंडा"

By भाषा | Updated: August 28, 2018 19:56 IST

राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव का हवाला देते हुये मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्य उन गुंडों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं, जो पहले माकपा के लिए काम करते थे।

Open in App

कोलकाता, 28 अगस्त: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने आज कहा कि उन्हें ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद’’ करना चाहिए और राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस राज्य में चुनाव जीतने के लिए ‘‘आतंक का हथकंडा’’ अपना रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने के बजाय, मुख्यमंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने के बारे में चिंता करनी चाहिए।’’ इससे पहले आज ममता ने भाजपा पर बंगाल में ‘‘हत्या की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया था।

भाजपा हत्या की राजनीति का सहारा ले रही है : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर राज्य में ‘हिंसा की राजनीति’ का सहारा लेने और देश में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आज आरोप लगाया। राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव का हवाला देते हुये मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्य उन गुंडों के साथ मिल कर काम कर रहे हैं, जो पहले माकपा के लिए काम करते थे।

तृणमूल छात्र परिषद (तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा) के स्थापना दिवस के अवसर पर यहां एक रैली को संबोधित करते हुये ममता ने कहा, ‘‘हत्या की राजनीति का सहारा लेने के बावजूद पूर्व में माओवादियों के गढ़ रहे जंगलमहल में भाजपा केवल कुछ सीटें ही जीत पायी।’’ 

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार किसी भी परिस्थिति में राज्य में इसकी अनुमति नहीं देगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘हम बंगाल में एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे। वे (भाजपा नेता) हमें चुनौती दे रहे हैं। यदि हमे चुनौती दी जाएगी, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।’’ 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी नागरिक को यहां गलत तरीके से विदेशी बताया जाता है तो वह उसे ‘बर्दाश्त’ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल टाइगर्स हैं। यदि किसी भारतीय नागरिक को विदेशी बताया जाता है, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ ममता ने भाजपा शासन के दौरान एनपीए (गैर निष्पादित आस्तियां) बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि संप्रग शासन की तुलना में राजग के तहत यह कहीं अधिक है। 

उन्होंने भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा, ‘‘हम विदेशी चंदा नहीं चाहते हैं लेकिन भाजपा विदेशी चंदे में इतनी रूचि क्यों ले रही है ? ’’ लोकसभा ने विदेशी चंदे के सिलिसले में राजनीतिक पार्टियों को छूट देने का एक विधेयक पारित किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा हर चीज अपने मुताबिक कराना चाहती है... हमे क्या खाना चाहिए से लेकर हमे क्या पहनना चाहिए। लेकिन वह फैसला करने वाली कौन होती है।’’ 

केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल करने के अभियान में अग्रिम मोर्चे पर खड़ी तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह 2019 के आम चुनाव में भगवा पार्टी को हराने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगी। 

ममता ने कहा, ‘‘धन और बाहुबल के अलावा भाजपा विपक्षी नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। हमारा उद्देश्य 2019 के लोकसभा चुनाव में उसे (भाजपा को) सत्ता से बाहर करना है।’’ उन्होंने छात्रों से फेसबुक और ट्विटर पर भाजपा की ट्रोल सेना द्वारा फैलाए जाने वाले ‘फेक न्यूज’ पर करीबी नजर रखने की अपील की। यदि वे फेक न्यूज फैलाते हैं तो उसका जवाब दीजिए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा