लाइव न्यूज़ :

मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा की सियासत, लालू प्रसाद यादव के आवास पर रहेगी उदासी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2019 05:20 IST

लालू के घर पर रहने के दौरान राबड़ी देवी के आवास पर इसकी धूम देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार राबड़ी देवी के आवास पर चूड़ा-दही का भोज नहीं होगा.

Open in App

मकर संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा भोज पर भी बिहार में सियासत परवान चढ़ गया है. वैसे, मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा परोसने की परंपरा सियासी दलों के बीच वर्षों से रही है. लेकिन इस चुनावी साल में गहमागहमी कुछ ज्यादा हीं देखने को मिल रही है. हालांकि, इस वर्ष लालू यादव को रांची हाईकोर्ट से बेल नहीं मिल पाने के कारण राजद ने भोज को रद्द कर दिया है. राजद दफ्तर में जहां इस दिन सन्नाटा छाया रहेगा वहीं, महागठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और उनके नेताओं की ओर से भोज का आयोजन किया गया है. जबकि एनडीए में भी इसकी भव्य तैयारी की गई है. 

बता दें कि लालू के घर पर रहने के दौरान राबड़ी देवी के आवास पर इसकी धूम देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार राबड़ी देवी के आवास पर चूड़ा-दही का भोज नहीं होगा. इससे राजद प्रशंसकों में इस बार काफी निराशा है. महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राबड़ी आवास पर भोज में शामिल हुए थे, जहां लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का टीका लगाया था. लेकिन इस बार सब सुना रहेगा.

पासवान के घर दही-चूड़ा भोज 

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के घर पर मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज की तैयारी की गई है. इसमें एनडीए की हवा को और अधिक अनकूल करने के लिए दिल्ली तक के दिग्गजों को न्यौता दे दिया गया है. लोजपा 14 को 11 बजे पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा भोज दे रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सभी विधायकों को निमंत्रण दिया गया है.

जदयू ने भी किया दही-चूड़ा का आयोजन

जदयू की तरफ से भी 14 जनवरी को हीं दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है. इसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. यह आयोजन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर होगा. उन्होंने कहा है कि इस भोज पर एनडीए के सभी नेताओं, मंत्रियों और सांसदों को आमंत्रण दिया गया है. भोज में राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अलावा सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीरामविलास पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा