लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: संजय राउत ने राज्यपाल पर दिया बड़ा बयान, कहा- BJP नेताओं के बार-बार राजभवन के चक्कर लगाने धूमिल हो रही राज्यपाल की छवि

By भाषा | Updated: April 26, 2020 20:35 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे को विधान पार्षद के तौर पर मनोनीत करने के प्रस्ताव को अब तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने पर यह बयान दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी तक न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं।संविधान के अनुसार ऐसे मंत्री या मुख्यमंत्री जो दोनों सदनों में से किसी सदन के सदस्य न हों, उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर किसी एक सदन का सदस्य चुना जाना होता है।

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान पार्षद के तौर पर मनोनीत करने के प्रस्ताव को अब तक राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। राउत ने रविवार को कहा कि ''बौखलाई'' हुई विपक्षी पार्टी एक बात समझ ले कि महाराष्ट्र में ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार 27 मई के बाद भी सत्ता में बनी रहेगी।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित अपने साप्ताहिक लेख ''रोक-टोक'' में राउत ने यह भी कहा कि केन्द्र के राजनीतिक दल बीते साठ साल से उन राज्यों को कमजोर करने की रणनीति पर चलते रहे हैं जहां उनकी पार्टी की सरकार नहीं होती है और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने नौ राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारों को गिरा दिया था।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है, जिसका नेतृत्व शिवसेना कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी तक न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 28 मई को उनके कार्यकाल के छह महीने पूरे हो जाएंगे। संविधान के अनुसार ऐसे मंत्री या मुख्यमंत्री जो दोनों सदनों में से किसी सदन के सदस्य न हों, उन्हें शपथ लेने के छह महीने के भीतर किसी एक सदन का सदस्य चुना जाना होता है। ऐसा न होने पर उन्हें पद से इस्तीफा देना होता है।

राउत ने इससे पहले संकेत दिये थे कि इस महीने की शुरुआत में राज्य के मंत्रिमंडल ने ठाकरे को विधान पार्षद मनोनीत करने के लिये राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को जो सिफारिश भेजी है उसपर भाजपा के कहने पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि राउत ने इस मुद्दे पर अपने आक्रामक रुख की तुलना में रविवार के लेख में राज्यपाल के प्रति नरम रुख दिखाया। उन्होंने कहा, ''बीते साठ साल से केन्द्र के राजनीतिक दल उन राज्यों को कमजोर करने की नीति पर चल रहे हैं, जहां उनकी सरकारें नहीं होती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने नौ राज्यों में गैर-कांग्रेसी सरकार को गिरा दिया था। ''

उन्होंने कहा कि इस काम के लिये राज्यपाल के संवैधानिक पद का दुरुपयोग किया जाता रहा है। राउत ने कहा कि भाजपा नेताओं के बार बार राजभवन का दौरा करने से राज्यपाल की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि एक बात समझ लेनी चाहिये कि ठाकरे को 175 विधायकों का समर्थन हासिल है, जो भविष्य में भी बरकार रहेगा। राउत ने कहा, ''राज्यपाल जानते हैं कि भाजपा राज्य में अपना मुख्यमंत्री नहीं बना सकती।

वह दयालु व्यक्ति हैं। भाजपा नेताओं के बार-बार राजभवन के चक्कर लगाने के बाद भी ठाकरे नीत सरकार बनी रहेगी।'' उन्होंने कहा कि राज्यपाल को विपक्षी दल और राजभवन के बीच किसी संबंध को लेकर धारणा को दूर करना चाहिए। 

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेसंजय राउतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा