लाइव न्यूज़ :

नाना पटोले महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त, बालासाहेब थोराट का स्थान लेंगे

By शीलेष शर्मा | Updated: February 5, 2021 17:20 IST

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Open in App
ठळक मुद्देपटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है। साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पटोले को अध्यक्ष बनाये जाने के साथ साथ नये सिरे से प्रदेश इकाई को भी पुनर्गठित किया गया है, जिसके तहत 6 वर्किंग प्रेजिडेंट, 10 उपाध्यक्ष और 37 सदस्यों वाला संसदीय बोर्ड भी गठित किया गया है। इसमें 4 अन्य स्थान पदाधिकारियों के लिये अलग से शामिल किये हैं।

महाराष्ट्र के प्रभारी सचिव, एमपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष, महाराष्ट्र से केंद्रीय संघटन में सचिव और फ्रंटल इकाइयों के प्रमुख शामिल हैं। स्थानीय निकायों के चुनावों के लिये 19 सदस्यों वाली रणनीति ,स्क्रीनिंग और समन्वय समिति गठित की गयी है। 

पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

उन्होंने बालासाहेब थोराट का स्थान लिया है जो फिलहाल उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार में राजस्व मंत्री हैं। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रणति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं

आरिफ नसीम खान महाराष्ट्र के सरकार के पूर्व मंत्री और प्रणति पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने जाने वाले 56 वर्षीय पटोले को विदर्भ क्षेत्र के एक आक्रामक नेता के रूप में देखा जाता है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने एक गैर-मराठा नेता को प्रदेश इकाई की कमान सौंपने का फैसला किया और कुणबी समुदाय (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले पटोले इस पद के लिए नेतृत्व की पहली पसंद बने। पटोले किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं और किसानों के बीच उनका आधार पर भी माना जाता था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया

हालांकि, प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बीच पार्टी को प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान कर पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है। पटोले भंडारा जिले के सकोली से कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया।

साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित तौर पर मतभेद होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी की किसान इकाई ‘अखिल भारतीय किसान कांग्रेस’ का अध्यक्ष बनाया गया। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने के बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष- शिवजी राव मोघे ,बसवराज पाटिल ,मोहम्मद आरिफ़ नसीम खान ,कुणाल रोहिदास पाटिल ,चंद्रकांत हंडोरे , प्रनीति सुशील कुमार शिंदे के नाम शामिल हैं। 

उपाध्यक्ष- शिरीष मधुकर राव चौधरी ,रमेश आनंद राव बागवे ,हुसेन दलवी ,मोहन जोशी ,रणजीत प्रताप कांबळे ,कैलाश कृष्ण राव गोरंटयाल ,बी आई  नगरले ,शरद अहेर ,एम् एम् शेख मनिक मोती राम जगतप के नाम शामिल हैं।

संसदीय बोर्ड में सभी पुराने वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है जिनमें बालासाहब थोराट ,शरद रणपिसे ,अशोक चव्हाण ,सुशीलकुमार शिंदे ,पृथ्वी राज चव्हाण ,शिवराज पाटिल ,मुकुल वासनिक ,रजनी पाटिल ,राजीव सातव ,अविनाश पण्डे ,मिलिंद देवरा ,विलास मुत्तेमवार ,माणिक राव ठाकरे ,भाई जगतप ,केसी पदवी ,विजय वडेट्टीवार ,नितिन राऊत ,वर्षा गायकवाड़ ,सुनील केदार ,असलम शेख ,यशोमति ठाकुर ,अमित देशमुख ,विश्वजीत कदम ,सतेज पाटिल ,वसंत चिंधुजी पुरके ,सुरेश नारायण धानोरकर ,रणजीत कांबळे ,सुरेश शेट्टी ,हुसेन दलवी ,अनंत गाडगीळ ,बाबा सिद्दीके ,आशीष रंजीत देशमुख ,बालचंद मुंगेकर ,मुज़फ्फर हुसेन मोहन जोशी को शामिल किया गया है। 

टॅग्स :मुंबईकांग्रेससोनिया गाँधीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा