लाइव न्यूज़ :

पालघर घटना: यह गलतफहमी से हुआ, शरद पवार बोले- यह समय राजनीतिक लड़ाई का नहीं, बल्कि कोरोना वायरस से लड़ने का है

By भाषा | Updated: April 21, 2020 15:14 IST

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पालघर में जो कुछ भी हुआ नहीं होना चाहिए था। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पुलिस ने इस मामले पर तेजी से कार्रवाई की और एक ही रात में घटना में शामिल 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। आगे की जांच चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना के बारे में बात की और इस मामले के संदर्भ में जो कुछ कर सकते हैं कर रहे हैं। ये घटना अफवाहों के कारण होने के बाद भी कुछ लोग इस घटना की वजह से राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ये सही नहीं है। 

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने पालघर की घटना के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वाले लोगों की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि यह समय राजनीतिक लड़ाई का नहीं है, बल्कि इस समय कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के मंत्रियों पर आरोप लगाने या उनके इस्तीफे की मांग करने से ऐसे समय में बचना चाहिए जब सभी घातक कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं और ध्यान रखा जाना चाहिए कि संकट को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास धीमे न हों।

पीट-पीटकर हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए पवार ने कहा कि यह गलतफहमी से हुआ है और महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार द्वारा तत्काल कदम उठाए गए और 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जांच चल रही है। राज्य सरकार ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को मुंबई के दो संतों समेत तीन निवासी कार से गुजरात के सूरत जा रहे थे, तभी रास्ते में पालघर में ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। राकांपा अध्यक्ष ने मीडिया से कोरोना वायरस के खतरे के बीच नकारात्मक रिपोर्ट प्रसारित नहीं करने की अपील की और इससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सामने लाने का आग्रह किया ताकि, लोगों में विश्वास पैदा हो सके। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मुसलमानों से लॉकडाउन की अवधि के दौरान घर पर रहकर ही रमजान मनाने की अपील की है। 

टॅग्स :पालघरमुंबईशरद पवारउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा