लाइव न्यूज़ :

नागपुर में मेयर और उपमहापौर चुनावः महाविकास आघाड़ी, भाजपा और बसपा में मुकाबला, बीजेपी के पास 108 पार्षद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 30, 2020 18:18 IST

नागपुर मेयर चुनावः महाविकास आघाड़ी के बैनर तले कांग्रेस पार्षद मनोज गावंडे महापौर और शिवसेना पार्षद मंगला गवरे उपमहापौर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की तरफ से नरेंद्र वालदे महापौर और गुटनेता वैशाली नारनवरे उपमहापौर पद की उम्मीदवार होंगी. 151 पार्षदों में से भाजपा के 108, कांग्रेस के 29, बसपा के 10, शिवसेना के 2, राकांपा का 1 और निर्दलीय 1 हैं. सभी दल मिलकर भी भाजपा उम्मीदवार को चुनौती नहीं दे सकते.

नागपुरः पार्षदों के संख्या बल के लिहाज से महापौर और उपमहापौर चुनाव में भाजपा को कोई चुनौती नहीं मिल सकती. फिर भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागी होने की दलील देते हुए कांग्रेस, शिवसेना व राकांपा की महाविकास आघाड़ी और बसपा भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है.

चुनाव 5 जनवरी को होने वाले हैं, पर नामांकन 30 दिसंबर को ही करना है. इस वजह से सभी दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में मंगलवार को जुटे रहे. महाविकास आघाड़ी के बैनर तले कांग्रेस पार्षद मनोज गावंडे महापौर और शिवसेना पार्षद मंगला गवरे उपमहापौर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे.

वहीं बसपा की तरफ से नरेंद्र वालदे महापौर और गुटनेता वैशाली नारनवरे उपमहापौर पद की उम्मीदवार होंगी. बसपा में उपमहापौर पद पर चुनाव लड़ने के लिए कई नामों पर चर्चा हुई, पर किसी के तैयार नहीं होने की स्थिति में नारनवरे ने खुद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया.

महाविकास आघाड़ी की तरफ से उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया

गौरतलब है कि चुने हुए 151 पार्षदों में से भाजपा के 108, कांग्रेस के 29, बसपा के 10, शिवसेना के 2, राकांपा का 1 और निर्दलीय 1 हैं. इससे साफ है कि सभी दल मिलकर भी भाजपा उम्मीदवार को चुनौती नहीं दे सकते.

विरोधी पक्ष नेता तानाजी वनवे ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए महाविकास आघाड़ी की तरफ से उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया. इस संदर्भ में आलाकमान को अवगत करा दिया गया है. कांग्रेस महापौर पद पर, जबकि शिवसेना उपमहापौर पद पर उम्मीदवार उतारेगी.

महापौर और उपमहापौर पद के लिए 5 जनवरी को सुरेश भट सभागृह में सुबह 11 बजे से चुनाव होंगे. विभागीय आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है. हालांकि नामांकन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तय की गई. मनपा मुख्यालय के डॉ. पंजाबराव देशमुख स्मृति स्थायी समिति सभागृह में बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक निगम सचिव के समक्ष इच्छुक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं.

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा