लाइव न्यूज़ :

उद्धव सरकारः कांग्रेस को कमजोर करने की चल रही साजिश, महासचिव विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2020 13:04 IST

मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने कहा कि उद्धव सरकार में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने इस संबंध में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी है.

Open in App
ठळक मुद्देएमवीए सरकार में कांग्रेस को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है.राय का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है.कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी बनी हुई है.

मुंबईः मुंबईकांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने कहा कि उद्धव सरकार में कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने इस संबंध में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी है. उसमें उन्होंने एमवीए सरकार में कांग्रेस को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है.

राय का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है. कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी बनी हुई है. शिवसेना और राकांपा महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं, लेकिन राकांपा दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है.

राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है. आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है. हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और खुद की पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं.

सोनिया को लिखे पत्र में राय ने कहा कि हम इसे रोकने में विफल रहे हैं. कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है. पार्टी से पलायन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है.

टॅग्स :सोनिया गाँधीमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा